12 अक्टूबर को होगी कपिल शर्मा की वापसी लेकिन टीवी पर नहीं बल्कि यहां

नई दिल्ली। लंबे वक्त से सुर्खियों से गायब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की वापसी का इंतजार उनके चाहने वाले बेताबी से कर रहे हैं, हाल ही में खबर आई थी कि कपिल की वापसी नए अवतार में अक्टूबर में होने वाली है, उनका ये अवतार कैसा होगा इस बारे में खुलासा नहीं हुआ था लेकिन अब खबर आई है कि कपिल का ये अवतार निर्माता के रूप में होगा।

अक्टूबर में कपिल की वापसी

अक्टूबर में कपिल की वापसी

दरअसल कपिल शर्मा निर्माता के तौर पर अक्टूबर में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने एक पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' को प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

खुद कपिल ने दी ये जानकारी

इस बात की जानकारी खुद कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। कपिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि मनजीत सिंह की दिल छू लेने वाली कहानी। पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा। आपकी दुआओं की जरूरत है। मालूम हो कि कपिल शर्मा ने फिल्म प्रोड्यूसर सुमित सिंह और एक्टर गुरप्रीत घुग्गी के साथ हाथ मिलाया है।

विवादों में रहे कपिल शर्मा ....

विवादों में रहे कपिल शर्मा ....

आपको बता दें कि अपने साथी कलाकार सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद उनके हिट शो 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी बुरी तरह से गिर गई थी, जिसकी वजह से शो बंद हो गया इसके बाद कपिल की निजी जिंदगी भी काफी विवादों में रही, उन्होंने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड और मैनजर प्रीति सिमोस, उनकी बहन नीति सिमोस और पत्रकार विक्की लालवानी के खिलाफ 25 लाख रुपए वसूलने का केस दर्ज कराया था।

कपिल की जिंदगी में मचा हंगामा...

कपिल ने आरोप लगाया था प्रीति-नीति दोनों ने उसे धोखा दिया है और उसकी छवि खराब करने की कोशिश की है, दोनों ने उसके बिजनेस को चौपट कर दिया है, जिसमें उनका साथ दिया है पत्रकार विक्की लालवानी ने, जिनकी वेबसाइट ने कपिल के खिलाफ अनाप-शानप छाप कर उसकी इमेज फिल्मी सितारों की नजर में खराब कर दी है।

टीवी और सोशल मीडिया से गायब कपिल

टीवी और सोशल मीडिया से गायब कपिल

इस विवादित एपीसोड के बाद कपिल का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' का प्रसारण शुरू हुआ जो कि लोगों को खास रास नहीं आया। इसकी लो टीआरपी और कपिल की गिरती सेहत के कारण ये शो बंद हो गया। तब से ही कपिल टीवी और सोशल मीडिया से गायब है। उनकी करीबी लोगों का कहना है कि कपिल इन दिनों डिप्रेशन में हैं और अपनी प्रेमिका गिन्नी के साथ ग्रीस में हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो काफी मोटे दिख रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+