दिल्ली में इन खास मेहमानों के लिए कपिल शर्मा की शादी का रिसेप्शन, वायरल हुआ इनविटेशन कार्ड

मुंबई। हाल ही में जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी रचा ली है। 12 दिसंबर को दोनों ने पंजाब के जलंधर में शादी कर ली। ये शादी सिख रीति रिवाज से हुई। इस शादी के बाद दोनों को फैंस और इंडस्ट्री की ओर से भरपूर बधाइयां मिलीं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि दोनों के लिए शादी के सेलिब्रेशन अभी खत्म नहीं हुआ बल्कि दोनों दिल्ली में एक रिसेप्शन देने जा रहे है। ये रिसेप्शन 2 फरवरी यानी कर होना है। हालांकि कपिल पहले 14 दिसंबर को अमृतसर में एक रिसेप्शन दे चुके हैं। इसके अलावा 24 दिसंबर को मुंबई में भी एक रिसेप्शन आयोजित किया गया था।

सामने आया रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड

कपिल शर्मा और गिन्नी लगभग डेढ़ महीने बाद अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित कर रहे हैं। इस रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें 2 फरवरी को दिल्ली में पार्टी का आयोजन दिख रहा है। बता दें कि लाफटर चॉलेंज से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कपिल शर्मा देखते ही देखते जाने माने सेलिब्रिटी बन गए।

कपिल के रिसेप्शन में पहुंचेंगे ये मेहमान

कपिल के रिसेप्शन में पहुंचेंगे ये मेहमान

द कपिल शर्मा शो के जरिए बड़ी पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा के रिसेप्शन को राजनेताओं के लिए आयोजित बताया जा रहा है। खबर है कि गिन्नी और कपिल की शादी का सारा आयोजन कपिल के अच्छे दोस्त कपिल कुमारिया ने कराया था। अब थोड़ा देरी से सही लेकिन दोनों तीसरी बार रिसेप्शन दे रहे हैं जिसका इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई में कपिल के रिसेप्शन में पहुंचे थे रणवीर- दीपिका

मुंबई में कपिल के रिसेप्शन में पहुंचे थे रणवीर- दीपिका

कपिल की शादी से थोड़ा पहले शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी कपिल के मुंबई के रिसेप्शन में पहुंचे थे। कपिल के रिसेप्शन में लोगों को इस नए जोड़े को पहले बार देखने का काफी उत्साह था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+