शादी के बाद भी एक्ट्रेस से फ्लर्ट करते नजर आए कपिल शर्मा, यूं मिला जवाब

कपिल शर्मा एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आए, जिसपर एक्ट्रेस ने उन्हें रोकते हुए कुछ ऐसे जवाब दिया।

नई दिल्ली। कपिल शर्मा ने शादी के बाद 'द कपिल शर्मा शो' से टीवी पर फिर से वापसी की है। कपिल शर्मा के फैंस उनके शो के हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपिल शर्मा के नए शो में काफी कुछ बदल गया है। सुनील ग्रोवर के चाहने वालों को उनके शो से हटने से जरूर थोड़ी निराशा हुई है लेकिन इस बार शो में कुछ नए और हंसाने-गुदगुदाने वाले किरदार शामिल किए गए हैं। हालांकि 'द कपिल शर्मा शो' में एक चीज इस बार भी नहीं बदली है और वो है सेट पर कपिल शर्मा का बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करने का अंदाज। कुछ ऐसा ही नजारा उस वक्त देखने को मिला जब अमृता राव ने कपिल शर्मा को शो में शादी की बधाई देने की कोशिश की। (Video: खबर के आखिर में)

'अब आपकी शादी हो चुकी है'

'अब आपकी शादी हो चुकी है'

आने वाले कुछ हफ्तों में कपिल शर्मा के शो में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आने वाले हैं। इन्हीं सितारों में से एक हैं विवाह फिल्म की एक्ट्रेस अमृता राव। एक शो में कपिल शर्मा अमृता राव के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आए। दरअसल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से रिलीज किए गए एक शो के प्रोमो में अमृता राव कपिल शर्मा को उनकी शादी के लिए बधाई देती हैं। इसी दौरान कपिल उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं, जिसपर अमृता उन्हें रोकते हुए कहती है कि अब आपकी शादी हो चुकी है। जवाब में कपिल मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वो तो पीआर स्टंट था।

'मैं भी शादीशुदा, आप भी शादीशुदा'

'मैं भी शादीशुदा, आप भी शादीशुदा'

इसके बाद भी कपिल शर्मा शो में अमृता के साथ फ्लर्ट करना जारी रखते हैं। कपिल अमृता राव से कहते हैं, 'मैंने कहीं खबर पढ़ी थी कि आपकी भी शादी हो गई है, चलो अब तो मामला क्लियर हो गया। मैं भी शादीशुदा, आप भी शादीशुदा, मिलकर फ्लर्ट करते हैं।' आपको बता दें कि साल 2016 में अमृता राव ने आरजे अनमोल के साथ शादी की थी। वहीं कपिल शर्मा पिछले साल दिसंबर में अपने कॉलेज की दोस्त गिन्नी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। 'द कपिल शर्मा शो' हाल ही में अपने दूसरे सीज़न के साथ टीवी पर लौटा है और लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

कपिल के शो में क्या-क्या बदला

इस बार के शो में कपिल की टीम में कई पुराने चेहरे नहीं हैं। सुनील ग्रोवर, सुगंधा मिश्रा, अली असगर शो से हट चुके हैं। हालांकि इसके बावजूद शो इस बार भी दर्शकों को काफी गुदगुदाता हुआ नजर आ रहा है। इस शो ने बेहद कम समय में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है और बड़े पैमाने पर रेटिंग हासिल कर रहा है। शो के नए सीजन में कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, रोशेल राव, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक दर्शकों के सामने कॉमेडी करते हुए नजर आ रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में कई बड़े बॉलीवुड कलाकार शो के मेहमान बनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+