दूसरी बार पापा बने कपिल शर्मा, फैंस बोले- 'वाह क्या स्पीड है, Lockdown की मेहनत रंग लाई'

Kapil Sharma blessed with Baby Boy, Fans told-No gap between child ?, see Funny Tweets : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा आज दूसरी बार पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने सोमवार सुबह 5.30 बजे बेटे को जन्म दिया है। कपिल ने ये जानकारी खुद ट्विटर पर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया,गिन्नी और कपिल।'

Recommended Video

    Kapil Sharma दूसरी बार बने पापा, गिन्नी चतरथ ने बेटे को दिया जन्म | वनइंडिया हिंदी
    कपिल शर्मा बने दूसरी बार पापा, लोगों ने लिए मजे

    कपिल शर्मा बने दूसरी बार पापा, लोगों ने लिए मजे

    कपिल शर्मा के ये ट्वीट करते ही फैंस उन्हें खूब बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं लेकिन कपिल के साथ मजे भी ले रहे हैं। कपिल के चाहने वालों ने ट्विटर पर बधाई देते हुए काफी मजेदार कमेंट किए हैं। लोगों ने लिखा है कि वाह कपिल शर्मा इतनी जल्दी, पिछले साल बेटी और इस साल बेटा, क्या परिवार नियोजन नहीं अपनाया। कुछ लोगों ने लिखा कि लगता है Lockdown की मेहनत रंग लाई तो किसी ने लिखा कि अब आप परिवार नियोजन का एड मत करना। इसी तरह के मजेदार कमेंट्स से इस वक्त पूरा सोशल मीडिया भरा-पड़ा है।

    'द कपिल शर्मा' शो ऑफ एयर होने वाला है

    'द कपिल शर्मा' शो ऑफ एयर होने वाला है

    गौरतलब है कि हाल ही में कपिल शर्मा ने ट्विटर पर अपने लंबे ब्रेक की घोषणा की थी। जिसके कारण उनका 'द कपिल शर्मा' शो ऑफ एयर होने जा रहा है। दरअसल कपिल ने बताया था कि वो अपना वक्त अब फैमिली को देना चाहते हैं क्योंकि उनकी पत्नी दोबारा से मां बनने वाली हैं इसलिए उन्होंने एक शार्ट ब्रेक लेने की बात सोची है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक जून में कपिल का शो फिर से सोनी पर वापसी करेगा।

    कपिल को लेकर फैंस ने लिए मजे

    कपिल को लेकर फैंस ने लिए मजे

    गिन्नी और कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, ये प्रेमविवाह था, जो कि बड़े संघर्षों के बाद शादी में तब्दील हुआ था। तब कपिल शर्मा ने खुलकर मीडिया के सामने कहा था कि वो गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं, उसी ने मुझे मेरे बुरे दिनों में संभाला था

    साल 2019 में कपिल की बेटी ने लिया था जन्म

    साल 2019 में कपिल की बेटी ने लिया था जन्म

    कपिल ने कहा था कि वो बहुत ही आध्यात्मिक हैं, उसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं उसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि वो सही होती है, मेरे लिए वो दुआ मांगती हैं। साल 2019 में दोनों बेटी अनायरा के मम्मी-पापा बने थे और अब फिर से दोनों को संतान सुख हासिल हुआ है।

     'नेटफ्लिक्स' पर नजर आएंगे कपिल शर्मा

    'नेटफ्लिक्स' पर नजर आएंगे कपिल शर्मा

    बता दें कि कपिल शर्मा का शो भले ही कुछ दिनों के लिए बंद होने जा रहा हो लेकिन वो बहुत जल्द 'नेटफ्लिक्स' पर नजर आने वाले हैं। कपिल शर्मा ने अपने नेटफ्लिक्स पर आने की खबर बड़े ही रोचक अंदाज में दी थी। उन्होंने इस बारे में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो उठते-बैठते, खाते-पीते, सोते-जागते 'ऑस्पिशियस' बोलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं लेकिन बोल नहीं पा रहे हैं , हालांकि इसके बाद वो शूट शुरू करते हैं लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी'ऑस्पिशियस' बोल नहीं पाते हैं, जिस पर कैमरामैन मजाक उड़ाते हुए कहता है कि अरे आप हिंदीं में ही बोल दीजिए। जिस पर कपिल अपने मजेदार अंदाज में बोलते हैं जब नेटफ्लिक्स खुद ही देसी हो गया तो हम क्या कर सकते हैं ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+