Happy Bday Kapil Sharma: कभी पैसों के कारण अटक गई थी बहन की शादी, आज हैं TV के सबसे महंगे सेलेब्स में से एक

मुंबई। आज कॉमेडी किंग कपिल शर्मा 40 बरस के हो गए हैं। बिना गॉड फादर के कामयाबी के शिखर पर पहुंचे कपिल शर्मा ने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं। आज कपिल के प्रशंसक केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी है।

आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

कपिल ने किया नौकरी करने से मना

कपिल ने किया नौकरी करने से मना

कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल, 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था, उनके पिता पुलिस विभाग में थे, बेहद ही साधारण परिवार में जन्मे कपिल शर्मा के पिता की मौत साल 2004 में कैंसर की वजह से हो गई थी। एक्टिंग और गायन में रूचि रखने वाले कपिल ने अपने पिता की जगह मिल रही नौकरी करने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनके बड़े भाई अशोक ने नौकरी ज्वाइन की थी क्योंकि घर की माली हालत सुधारने के लिए किसी को तो नौकरी ज्वाइन करनी ही थी।

दुपट्टे की दुकान में किया काम

दुपट्टे की दुकान में किया काम

अपनी मां जनक के दुलारे कपिल को हमेशा अपनी मम्मी का सपोर्ट मिला, अपने खर्चे को चलाने के लिए कॉलेज के दिनों में कपिल ने पीसीओ में नौकरी की थी और इतना ही नहीं उन्होंने दुपट्टे की दुकान में भी काम किया था।

'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चलैंज' का खिताब जीता

मुंबई आने के लिए उन्होंने जनरल टिकट पर यात्रा की थी। टीवी पर 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के लिए उन्होंने पहले ऑडिशन दिया था लेकिन वो पहले राउंड में ही आउट हो गए थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उन्होंने दिल्ली में जाकर तीसरे सीजन के लिए ऑडिशन दिया और यहीं से उनकी किस्मत ने टर्न लिया और उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चलैंज' का खिताब जीत लिया।

पैसों के कारण अटक गई थी बहन की शादी

पैसों के कारण अटक गई थी बहन की शादी

ये बात साल 2007 की है और इसके बाद कपिल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उसके बाद कपिल कामयाबी के शिखर पर आगे बढ़ते ही चले गए। आज कपिल दौलत-शौहरत के शिखर पर हैं, उन्होंने खुद अपनी शादी के तीन रिसेप्शन दिए थे लेकिन सोचिए ये वो ही कपिल हैं जिनकी बहन की शादी साल 2007 में पैसों के कारण अटक गई थी।

जीत की राशि से अपनी बहन की रिंग सेरोमनी करवाई

उनके पास सिर्फ 6 लाख रु थे लेकिन बहन की होनी वाली सास चाहती थी कि रिंग सेरोमनी बहुत धूम-धाम से हो लेकिन इसी साल कपिल ने 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चलैंज' जीता और जीत की राशि से अपनी बहन की रिंग सेरोमनी करवाई थी।

दो बच्चों के पिता हैं कपिल शर्मा

दो बच्चों के पिता हैं कपिल शर्मा

सोनी टीवी के मशहूर शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से घर-घर में नाम कमाने वाले इन दिनों कपिल ब्रेक पर हैं लेकिन वो बहुत जल्द वेबसीरीज में नजर आने वाले हैं। मालूम हो कि कपिल टीवी के सबसे महंगे सेलेब्स में से एक हैं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो कपिल इस वक्त दो बच्चों के पिता बन चुके हैं। दो साल पहले उन्होंने अपनी लॉग टाइम प्रेमिका गिन्नी चितरथ से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+