कपिल शर्मा और सुनील में फिर छिड़ा ट्विटर वॉर, सुनील बोले- 'किडनी और लिवर का ध्यान रखो'

नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच का झगड़ा लगातार गहराता जा रहा है। एक बार फिर से कपिल और सुनील के बीट ट्विटर वॉर शुरु हो गया है। कॉमेडियन्स ट्विटर के जरिए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने एक लंबी पोस्ट लिखकर कपिल पर तंज कसा तो इसके जवाब में कपिल ने लिखा, 'आप मुझसे ज्यादा बुद्धिमान हैं। कब और कैसे खेलना है, बखूबी जानते हैं। मैं बेवकूफ और इमोशनल हूं।'

ट्विटर पर दोनों कॉमेडियन्स के बीच यह जंग शुक्रवार को शुरू हुई

ट्विटर पर दोनों कॉमेडियन्स के बीच यह जंग शुक्रवार को शुरू हुई

ट्विटर पर दोनों कॉमेडियन्स के बीच यह जंग शुक्रवार को शुरू हुई था। सुनील ग्रोवर ने एक फैन द्वारा कपिल शर्मा के शो में आने के सवाल पर कहा था, 'भाई आप जैसे कुछ लोग और भी मुझसे यही सवाल पूछते हैं। लेकिन मुझे इस शो के लिए कोई कॉल नहीं आया, मेरा फोन नंबर भी नहीं बदला। इंतजार कर-कर के मैंने कल एक नया प्रोजेक्ट साइन कर लिया। आप लोगों की दुआ से एक अच्छे प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा हूं। जल्दी आपके सामने आता हूं।'

मैंने आपको 100 से ज्यादा बार कॉल किया

शनिवार को 'फैमिली टाइम विद कपिल' के पहले एपिसोड की शूटिंग खत्म करने के बाद तड़के पौने तीन बजे कपिल ने इसका जवाब दिया। तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, 'पाजी मैंने आपको 100 से ज्यादा बार कॉल किया, दो बार घर मिलने भी गया, लेकिन कभी काम या किसी और वजह से आप नहीं मिल पाए। कृपया इस तरह की अफवाहें न फैलाएं कि मैंने आपको कॉल नहीं किया।'

कपिल बोले, वह झूठ बोल रहे है.. मैंने उन्हें 100 बार कॉल किया

कपिल बोले, वह झूठ बोल रहे है.. मैंने उन्हें 100 बार कॉल किया

कपिल के इस ट्वीट पर जब एक फैन ने इस पर सुनील और कपिल से कॉल वाली बात पर साफ स्थिति बताने के लिए कहा तो कपिल ने जवाब में कहा कि, वह झूठ बोल रहे है.. मैंने उन्हें 100 बार कॉल किया। मैंने लोगों को भी आपके घर भेजा... यहां तक कि मैं शो के सिलसिले में आपके घर तक मिलने गया। लेकिन अब में किसी को भी अपने नाम पर फायदा नहीं उठाने दूंगा, बस बहुत हो गया। इस दौरान वह अपने फैन के कई सवालों के जबाव देते नजर आए।

सुनील ने लिखा, 'ध्यान रखो। किडनी दो और लीवर 1 है

वहीं सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा पर हमला बोलते हुए कहा कि, अब लोगों को समझ आ गया होगा कि मैं पहले शो से क्यों नहीं जुड़ा। मैं इस शो (फैमिली टाइम विद कपिल) की बात कर रहा हूं और आप पुराना किस्सा रो रहे हैं। मैंने एक साल तक नहीं बोला क्योंकि आपकी बदतमीजी सामने आती, ताकि आपकी गरीमा बनी रहे। बहुत अच्छा काम किया है हमने साथ। अभी भी फालूती नहीं बोलूंगा। ध्यान से पढ़ो। मैंने नए शो की बात की है न की पिछले शो की। तुम बेहतर कॉमेडियन हो। सब जानते हैं। लेकिन फिर भी मुझे जितना आता है, काम करता रहूंगा। कपिल शर्मा की तबीयत पर तंज कसते हुए सुनील लिखते हैं, 'ध्यान रखो। किडनी दो और लीवर 1 है। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+