कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सौंपे सबूत, एसीबी ने शुरू की जांच

कपिल मिश्रा की शिकायत के बाद एसीबी ने अरविंद केजरीवाल रिश्वखोरी मामले में जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के ऊपर लगे रिश्वतखोरी के आरोप की जांच एसीबी ने शुरू कर दी है। सोमवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने एसीबी के अधिकारियों से मुलाकात की और एक बंद लिफाफे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कई दस्तावेज सबूत के तौर पर सौंपा है। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की है साथ ही उन्होने कहा है कि मेरा और सत्येन्द्र जैन का भी लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया जाए।

कपिल ने इन पर भी लगाया है आरोप

कपिल ने इन पर भी लगाया है आरोप

कपिल मिश्रा वाटर टैंकर घोटाला मामले में अशीष तलवार और विभव पटेल पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा था कि इन दोनों के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत है। सोमवार को एसीबी अधिकारियों को कपिल मिश्रा ने सबूत सौंप दिए हैं।

बीजेपी ने मांगा इस्तीफा

बीजेपी ने मांगा इस्तीफा

दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को केजरीवाल के खिलाफ करप्शन का खुलासा करने पर धन्यवाद दिया है। साथ ही कहा कि कपिल मिश्रा ने साहसिक कार्य किया है। वहीं मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगा है।

कांगेस ने कहा, पद छोड़े केजरीवाल

कांगेस ने कहा, पद छोड़े केजरीवाल

दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर करप्शन के आरोप लगने के बाद कांग्रेस, केजरीवाल से इस्तीफा मांग रही है। दिल्ली कांग्रेस चीफ अजय माकन ने कहा है अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस दिल्ली में राइट टू रिकॉल के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।

केजरीवाल ने नहीं की कार्रवाई

केजरीवाल ने नहीं की कार्रवाई

कपिल मिश्रा ने बताया है कि टैंकर घोटाले से जुड़े रिपोर्ट वो सरकार को काफी पहले दे चुके हैं। बावजूद इसके इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। कपिल ने ये भी दावा किया था कि जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जो उन्हें बचा रहे हैं, ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।

सत्येंद्र जैन को हटा सकते हैं केजरीवाल

सत्येंद्र जैन को हटा सकते हैं केजरीवाल

कपिल मिश्रा ने बताया कि वो सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल के बीच हुए कथित लेनदेन की जानकारी एंटी-करप्शन ब्यूरो को देंगे। उन्होंने कहा कि वो इस मामले में गवाह बनने के लिए भी तैयार हैं।कपिल मिश्रा ने आशीष तलवार और विभव नाम को दो लोगों पर टैंकर घोटाले की फाइल दबाने का आरोप लगाया है। साथ ही कपिल ने कहा कि केजरीवाल जल्द सत्येंद्र जैन को भी पद से हटा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+