केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा को पार्टी से बाहर किया गया

अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए सनसनीखेज आरोपों के बाद पार्टी ने कपिल मिश्रा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के भीतर मचे घमासान के बाद कपिल मिश्रा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए सनसनीखेज आरोपों के बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

कोई भी पार्टी से नहीं निकाल सकता है

कोई भी पार्टी से नहीं निकाल सकता है

लेकिन पार्टी से बाहर निकाले जाने के बाद कपिल मिश्रा ने कहा कि चार लोग एक कमरे में बैठकर मुझे पार्टी से बाहर नहीं निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी हमेशा से यह परंपरा रही है कि लोगों की बात को सुने, मुझे कोई भी पार्टी से नहीं निकाल सकता है।

क्या आपके पास पार्टी के भीतर समर्थन है?

क्या आपके पास पार्टी के भीतर समर्थन है?

कपिल से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या आपके पास पार्टी के भीतर समर्थन है, तो उन्होंने कहा कि आज नंबर गिनने की बात नहीं बल्कि सच बोलने का है, मुझे भगवान पर भरोसा है, जिस दिन सतेंद्र जैन जेल जाएंगे मेरी कही हर बात सच हो जाएगी।

लोगों का पार्टी पर भरोसा है

लोगों का पार्टी पर भरोसा है

उन्होंने कहा कि मैंने लोगों के सामने सच रखा है और यह मेरी जिम्मेदारी थी, हमने आंदोलन के बाद इस पार्टी को खड़ा किया है और लोगों का पार्टी पर भरोसा है।

पैसे का सोर्स क्या है?

पैसे का सोर्स क्या है?

अरविंद केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाले कपिल ने कहा कि मैंने कल सुबह उनसे कहा था कि आप सारे विधायकों को एक बार बुला लीजिए और बताइए कि पैसे का सोर्स क्या है और अपनी गलती को लोगों के सामने स्वीकार कीजिए। लेकिन शाम को पता चला कि मुझे मंत्री पद से हटा दिया गया।

यह दो करोड़ रुपए है..

यह दो करोड़ रुपए है..

उन्होंने कहा कि मैंने अपनी आंखों से देखा कि सतेंद्र जैन ने दो करोड़ रुपए केजरीवाल को देते हुए कहा कि यह दो करोड़ रुपए है। यह पैसा मुख्यमंत्री आवास पर दिए गए हैं, यह पैसा नगद में दिया गया है। जब सतेंद्र जैन से पूछताछ होगी तो वह अपने आप बताएंगे। जिस वक्त यह लेनदेन हो रहा था उस वक्त मुख्यमंत्री आवास में हम तीन लोग ही थे।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+