अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्रा ने दायर की याचिका, कोर्ट ने स्वीकार की

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। कपिल मिश्रा ने कोर्ट में याचिका दायर करके कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा में बहुत कम आते हैं, सदन में उनकी उपस्थिति सिर्फ 10 फीसदी ही है। माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्रा की याचिका पर कोर्ट कल सुनवाई कर सकती है।

kapil mishra

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा में केजरीवाल की उपस्थिति 10 फीसदी से भी कम है, उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने और सीलिंग के मुद्दे पर लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सदन में सिर्फ दो घंटे रहे हैं, यह दिल्ली के जनता के वोट का अपमान है। कपिल मिश्रा ने मांग की है कि अगर अरविंद केजरीवाल विधानसभा में नहीं आते हैं तो उनकी सैलरी को काटना चाहिए।

कपिल मिश्रा ने मांग की है कि कोर्ट को निर्देश देना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल सदन में कार्रवाई में शामिल हो। साथ ही कोर्ट को लेफ्टिनेंट जनरल और विधानसभा स्पीकर को भी निर्देश देना चाहिए कि वह इस बात को सुनिश्चित करें के सदन की कार्रवाई में केजरीवाल उपस्थित रहे। आपको बता दें कि कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता हैं, पार्टी के साथ अनबन के बाद वह पार्टी से अलग हो गए। जिसके बाद से लगातार वह केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयान देते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें- महिला IAS की आपबीती, 'तुम फाइलों पर यह सब क्यों लिखती हो, तुम्हारी धज्जियां उड़ा दूंगा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+