"आंदोलन था मंडियों का, बन गया..."Kapil Mishra के ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने लगाई क्लास
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस पूरे मसले पर दो पक्ष हैं, एक पक्ष किसान आंदोलन का समर्थन कर रहा है तो दूसरा पक्ष इस आंदोलन के खिलाफ है और इसे आढ़तियों का आंदोलन बता रहा है। सोशल मीडिया पर लोग किसान आंदोलन को लेकर अलग-अलग तरह के मजाक और मीम शेयर कर रहे हैं। लेकिन भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने किसान आंदोलन को लेकर ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद वह विवादों में आ गए। कपिल मिश्रा के विवादित ट्वीट पर जब फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रिया दी तो कपिल मिश्रा ने स्वरा के चरित्र पर ही सवाल खड़े कर दिए।

Recommended Video
दरअसल कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके लिखा, 'आंदोलन था मंडियों का, बन गया..'। कपिल के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए स्वरा ने लिखा घटिया लोग! ओछे लोग! दिमाग में गटर! शेम। स्वरा के इस ट्वीट पर कपिल मिश्रा ने पलटवार करते हुए स्वार के चरित्र पर ही सवाल खड़ा कर दिया। कपिल ने ट्वीट करके लिखा, मैंने तो पाखंडी शब्द सोचा, फिर लगा किसी को बुरा ना लगे तो वो भी बिना लिखे छोड़ दिया, गंदी किसके दिमाग में हुई, ये सब दिमाग में उंगली करने का नतीजा है।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कपिल मिश्रा ने इस तरह का ट्वीट किया है। इससे पहले भी कपिल मिश्रा अपने विवादित भाषण और ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं। इससे पहले कपिल मिश्रा किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था, सेक्स, कामुकता, नंगई और हवस की गोद में ले जाकर बिठा दिया फ़र्ज़ी किसान आंदोलन को, एक हफ्ते पहले एक अत्यंत पवित्र निशान इस आंदोलन का प्रतीक बनाकर लहराया गया था और आज ? यही नहीं मिया खलीफा ने जिस तरह से किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था, उसपर कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके लिखा था कि अब आंदोलन भी खड़ा करेगी मिया खलीफा।












Click it and Unblock the Notifications