हरियाणा के खेल मंत्री का ऐलान, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव होंगे खेल विश्वविद्यालय के चांसलर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला कुलाधिपति (चांसलर) नियुक्त किया है। इस बात का ऐलान हरियाणा सरकार के खेल मंत्री अनिल विज ने किया है। खेल मंत्री अनिल विज ने इस बारे में ट्वीट किया है और लिखा है कि कपिल देव हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलाधिपति होंगे। हरियाणा के पहले और देश के चौथे खेल विश्वविद्यालय के चांसलर की नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कानून बदला गया है।

Kapil Dev will be the first Chancellor of Haryana Sports University at Rai, Sonepat

हरियाणा में पहली बार राज्यपाल की बजाय खेल से जुड़ी किसी हस्ती को कुलाधिपति बनाया जाएगा, जबकि राज्यपाल संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। इस बारे में करीब दो माह पहले ही चर्चा शुरू हो गई थी। सोनीपत के राई में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स कैंपस में ही इस खेल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई है। जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के बाकी स्टाफ की नियुक्ति भी जल्दी कर दी जाएगी।

देश में हरियाणा के अलावा गुजरात में स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और चेन्नई में तमिलनाडु फिजिकल एजेकुशेन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी संचालित हो रही हैं। यह यूनिवर्सिटी राज्य के खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज का ड्रीम प्रोजेक्ट रही है। पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने भारतीय टीम के लिए 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में कपिल देव ने 5248 रन और वनडे मैचों में 3783 रन बनाए हैं। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव के नाम 434 विकेट और वनडे क्रिकेट में 253 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+