महान क्रिकेटर कपिल देव को मिली अस्पताल से छुट्टी, दोस्त चेतन शर्मा ने शेयर की ये तस्वीर

नई दिल्ली। भारत के मशहूर क्रिकेटर और देश को पहली बार विश्वविजेता बनाने वाले कपिल देव को आज अस्पताल से छु्ट्टी मिल गई है, पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। आपको बता दें कि दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार को कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की गई थी, उन्हें सीने में दर्द के बाद दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद 61 साल कपिल देव की एंजियोप्लास्टी हुई थी, फिलहाल अब वो पहले से बेहतर हैं, डॉक्टरों ने अभी उन्हें रेस्ट करने को कहा है।

कपिल देव को मिली अस्पताल से छुट्टी, चेतन शर्मा ने किया Tweet

कपिल के साथी क्रिकेटर चेतन शर्मा ने अस्पताल के डॉक्टर अतुल माथुर के साथ कपिल की तस्वीर पोस्ट की है, बता दें कि डॉ. माथुर ने ही कपिल की एंजियोप्लास्टी की है, शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'डॉक्टर अतुल माथुर ने कपिल पाजी की एंजियोप्लास्टी की थी, वह अब ठीक हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।'

आम से लेकर खास तक सभी थे परेशान

गौरतलब है कि कपिल देव की बीमारी की खबर आते हैं सोशल मीडिया पर तूफान मच गया था,आम से लेकर खास तक हर कोई बस अपने इस पसंदीदा 'हरियाणा हरिकेन' के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा था, फिलहाल अब कपिलदेव के घर जाने से निश्चित तौर पर उनके फैंस को काफी राहत मिली होगी।

कपिल को मिली अस्पताल से छुट्टी, चेतन शर्मा ने किया ये Tweet

मालूम हो कि साल 1983 में इंडिया को विश्व कप दिलवाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने 1978 से लेकर 1994 तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला है और उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में होत है, उन्होंने अपने करियर में 131 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 5000 से अधिक रन और 434 विकेट लिए हैं तो वहीं 225 वनडे खेलने वाले कपिल देव ने वनडे में 3783 रन बनाए हैं जबकि 253 विकेट भी लिए हैं। उन्हें अक्सर कमेंट्ररी बॉक्स में भी देखा जाता है, तो पिछले दिनों वो कई टीवी शोज में भी नजर आए हैं। हाल ही में हरियाणा सरकार ने कपिल देव को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला कुलाधिपति (चांसलर) नियुक्त किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+