झील में डूबने से कुछ देर पहले डायरेक्टर से बोले थे कन्नड़ अभिनेता- हमें तैरना नहीं आता
फिल्म में दुनिया विजय मुख्य भूमिका में हैं और इस शूटिंग में वो भी शामिल थे। हालांकि विजय को समय रहते बचा लिया गया लेकिन फिल्म में विलन का किरदार निभा रहे उदय और अनिल की मौत हो गई।
नई दिल्ली। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, फिल्म की शूटिंग के दौरान झील में डूबे दो अभिनेताओं के मिलने की उम्मीदें धूमिल हो रही हैं। कन्नड़ फिल्म मस्ती गुड़ी के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग के दौरान झील में डूबे अभिनेता अनिल और उदय ने कूदने से पहले ही बताया था कि उन्हें तैरना नहीं आता, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने लापरवाही बरती।

फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के इस स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान टीवी चैनल्स को भी बुला रखा था, ताकि फिल्म को पब्लिसिटी मिल सके। बेंगलुरु की तीपागोंडनहल्ली झील में शूटिंग के दौरान दोनों एक्टर पानी में डूब गए। अब तक दोनों की लाशें बरामद नहीं हुई हैं।
झील से बाहर नहीं निकल पाए विलन
फिल्म में दुनिया विजय मुख्य भूमिका में हैं और इस शूटिंग में वो भी शामिल थे। हालांकि विजय को समय रहते बचा लिया गया लेकिन फिल्म में विलन का किरदार निभा रहे उदय और अनिल की मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा
फिल्म का क्लाइमेक्स सीन शूट हो रहा था। इस सीन में हीरो दोनों विलन को लेकर हेलीकॉप्टर से पानी में कूदता है। शूट की पूरी तैयारी हो चुकी थी। करीब 100 फीट ऊपर से दुनिया विजय हेलीकॉप्टर से उदय और अनील सहित पानी में कूदे। कैमरे ने तीनों को पानी में कूदते हुए कैद किया लेकिन पानी के बाहर तैरते हुए सिर्फ विजय ही बाहर दिखे।
सर्च ऑपरेशन जारी
उदय और अनिल झील में डूब गए। हादसा सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। पुलिस का यह भी कहना है कि शूटिंग के दौर फिल्म क्रू की तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों एक्टर्स की तलाश के लिए झील में नाव और गोताखोर उतारे गए।












Click it and Unblock the Notifications