61 फिल्मों में काम कर चुके इस एक्टर को बनना पड़ा कैब ड्राइवर
नई दिल्ली। साउथ की 61 फिल्मों में काम करने वाले और 25 साल फिल्म लाइन में खपाने वाले एक्टर शंकर अश्वथ बुरी तंगहाली में जीने को मजबूर हैं। आखिरकार अपनी इस कंगाली से निकलने के लिए शंकर ने 8 महीने पहले एप बेस्ड कैब कंपनी उबर में ड्राइवर बनने का फैसला किया। मशहूर अभिनेता दिवंगत के एस अश्वथ के बेटे शंकर ने बताया कि अपने जीवन यापन के लिए मैंने एप बेस्ड कैब सर्विस शुरू की है और इससे ये तय है कि मुझे सम्मानित जिंदगी जरूर मिलेगी।

उन्होंने कहा, मैं फिल्मों में मौका देने के लिए किसी के आगे भीख नहीं मांग सकता। मेरे लिए आत्म सम्मान बेहद जरूरी है. वीक डेज़ में मुझे बतौर उबर ड्राइवर अच्छा फायदा हो जाता है. मैं एक खुश जिंदगी जी रहा हूं। शंकर मैसूर में सरस्वतीपुरम के रहने वाले हैं और बेंगलुरु में कैब सर्विस ऑपरेट कर रहे हैं।
शंकर ने बताया कि पिछले सात-आठ महीने से मुझे कुछ मौके ही सीरियल और चंद फिल्मों में काम करने के लिए मिले. इसलिए जब भी मैं फ्री होता हूं, कैब ड्राइवर के तौर पर काम करता हूं। मैं हमेशा से एक शांतिपूर्ण जिंदगी चाहता रहा हूं. मुझे इस नए काम से यही मिल रहा है. इस काम से मुझे कुछ अतिरिक्त कमाने का मौका मिल रहा है जोकि भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications