एक्सीडेंट के बाद कोमा में चले गए थे कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय, भाई ने दोस्त को ठहराया जिम्मेदार

एक्सीडेंट के बाद कोमा में चले गए थे कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय, भाई ने दोस्त को ठहराया जिम्मेदार

बेंगलुरु, 14 जून: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता और कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का शनिवार (13 जून) की रात एक्सीडेंट हो गया था। ये सड़क हादसा बाइक के फिसलने की वजह से हुआ है। दुर्घटना के बाद कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय की हालत गंभीर बनी हुई थी। सोमवार (14 जून) को उनकी मौत हो गई है। अस्पताल ने संचारी विजय का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि मस्तिष्क में रक्तस्राव को रोकने के लिए एक सर्जरी की गई थी, जिसके बाद से संचारी विजय कोमा में चले गए थे। डॉक्टर ने कहा है कि उनकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी संचारी विजय और उनके दोस्ट का एक्सीडेंट साउथ सिटी, जेपी नगर सेवंथ फेज में हुआ था। बताया जा रहा है कि संचारी विजय और उनके दोस्त की बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई थी।

संचारी विजय का इलाज करने वाले डॉक्टर ने क्या कहा था?

संचारी विजय का इलाज करने वाले डॉक्टर ने क्या कहा था?

बेंगलुरू के अपोलो अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोसर्जन डॉ अरुण नाइक ने कहा था, ''वह (संचारी विजय) गंभीर स्थिति में था जब हमने उसको इमरजेंसी वार्ड में एडमिट लिया था। मस्तिष्क का एक सीटी स्कैन किया गया जिसमें एक सबड्यूरल हेमेटोमा (ब्रेन ब्लीडिंग) के अलावा मस्तिष्क की बहुत गंभीर चोट दिखाई दी। ब्रेन हैमरेज को दूर करने के लिए तत्काल ब्रेन सर्जरी की गई। जिसके बाद वह पूरे लाइफ सपोर्ट के साथ न्यूरो आईसीयू में थे। वह सोमवार सुबह (14 जून) तक कोमा की स्थिति में थे और उसकी हालत बहुत नाजुक थी। हम उनकी चिकित्सा स्थिति की लगातार निगरानी कर थे और उन्हें बेस्ट इलाज दे रहे थे।''

कैसे हुआ अभिनेता संचारी विजय का एक्सीडेंट

कैसे हुआ अभिनेता संचारी विजय का एक्सीडेंट

अभिनेता संचारी विजय अपने दोस्त नवीन के साथ बाइक पर पीछे बैठे हुए थे। तभी वह फिसल कर बिजली के खंभे से जा टकराई। नवीन का पैर टूट गया लेकिन विजय गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना शनिवार की रात करीब 11:45 बजे हुई। जबकि बेंगलुरु में कोविड लॉकडाउन अभी भी लागू था। बताया जाता है कि विजय और नवीन बाइक से दवा खरीदने निकले थे। नवीन ने पुलिस को बताया कि बारिश की वजह से सड़क गीली थी और उनकी बाइक फिसल गई।

अभिनेता के भाई ने एक्सीडेंट के लिए दोस्त को ठहराया जिम्मेदार

अभिनेता के भाई ने एक्सीडेंट के लिए दोस्त को ठहराया जिम्मेदार

अभिनेता संचारी विजय के भाई सिद्धेश कुमार ने दुर्घटना के लिए दोस्त नवीन के लापरवाह ड्राइविंग को जिम्मेदार ठहराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धेश की शिकायत के आधार पर नवीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भाई सिद्धेश कुमार ने कहा, 'मुझे रात के 12.30 बजे एक्सीडेंट के बारे में पता चला था। मैं फौरन अस्पताल पहुंचा, जहां विजय बेहोश था।'

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं संचारी विजय

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं संचारी विजय

संचारी विजय कर्नाटक के थिएटर सर्कल के जाने-माने अभिनेता हैं। फिल्मों में अभिनय शुरू करने से पहले वह जिस थिएटर मंडली से जुड़े थे, उससे उन्हें अपना उपनाम संचारी मिला बै। उन्हें नानू अवनाला अवलु, किलिंग वीरप्पन और नथिचारामी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+