Karnataka Vidhansabha Chunav: कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने डाला वोट, लोगों से की खास अपील

Karnataka Election 2023:जाने माने कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार सियासी वजहों से चर्चा में हैं। किच्चा सुदीप ने बेंगलुरु में वोट डाल दिया है।

Kiccha Sudeep casting his vote in Bengaluru

Kiccha Sudeep Cast His Vote: कर्नाटक में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। वोटिंग के लिए मतदान केंद्र पर अभी भी लंबी कतार लगी हुई है। इस बीच कर्नाटक चुनाव में चर्चा में रहे कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने भी मतदान कर दिया है। मतदान देने के बाद उन्होंने लोगों से खास अपील की है।

किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) ने वोट डालने के बाद कहा कि मुद्दे व्यक्तिगत होते हैं और लोगों को अपने मुद्दों को ध्यान में रखना चाहिए और उसी के अनुसार मतदान करना चाहिए। मैं यहां एक सेलिब्रिटी के रूप में नहीं आया हूं, मैं यहां एक भारतीय के रूप में आया हूं और यह मेरी जिम्मेदारी है। बता दें कि कर्नाटक में 13 मई को नतीजे आएंगे जिसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि राज्य में जनता किस पार्टी को पसंद कर रही है। बता दें कि कर्नाटक में दोपहर एक बजे तक 37.25 फीसदी मतदान हुआ है।

कौन हैं किच्चा सुदीप (Who is Kiccha Sudeep)
सुपरस्‍टार किच्चा सुदीप कन्नड़ फिल्म के जाने माने अभिनेता हैं जिनकी लाखों की संख्‍या में फैन फॉलोइंग है, उन्होंने कर्नाटक चुनाव में सत्‍तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रचार किया था। जिसके बाद वे विवादों में आ गए थे। इतना ही नहीं उनके भाजपा ज्‍वाइन कर चुनाव लड़ने की अटकलें लगने लगी थी। साउथ फिल्‍मों के स्‍टार किच्‍चा ने दक्षिण सुपरस्टार ने 1997 में कन्‍नड़ा फिल्‍म इंडस्‍ट्री में एंट्री की थी। इसके बाद अपनी एक्टिंग के दम पर उनकी लोकप्रियता में जबदस्‍त बढ़ी। दो दशक के फिल्‍मी करियर में किच्‍चा सुदीपा ने हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्में भी की। एक्‍टर ने कन्नड़ भाषा की फिल्मों में प्रमुख रूप से काम किया है। किच्‍चा ने थायव्‍वा फिल्‍म से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी, उन्होंने अन्य फिल्मों में सहायक किरदार निभाए। हुच्चा फिल्‍म से एक्‍टर को जबदस्‍त पॉपुलर्टी मिली एक्‍टर ने रण और रक्त चरित्र जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। हालांकि कुछ ही सालों तक बॉलीवुड में फिल्‍में करने के बाद किच्चा सुदीप दक्षिण लौट आए जहां उन्होंने बड़े फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया और कई हिट फिल्में दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+