कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन को जेल में मिलेगा TV, अनुरोध के बाद मिली मंजूरी
Kannada Actor Darshan: फैन रेणुकास्वामी के अपहरण और हत्या के आरोप में जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन को एक टेलीविजन मिलने वाला है। जेल प्रशासन उनको 32 इंच का टीवी देगा है। शनिवार (07 सितंबर) को दर्शन की कोठरी में 32 इंच का टेलीविजन लगाने की अनुमति दी है।
जेल में बंद कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा के अनुरोध के बाद टेलीविजन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को रेणुकास्वामी हत्याकांड में दर्शन सहित 17 आरोपियों के खिलाफ 3,991 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की।

मालूम हो कि 29 अगस्त को अभिनेता को बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल से बल्लारी ट्रांसफर कर दिया गया था, क्योंकि जेल के लॉन में एक उपद्रवी सहित तीन अन्य लोगों के साथ घूमते हुए उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई थी, जिससे विवाद पैदा हो गया।
दर्शन को जेल में मिलेगा टीवी
एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "उन्होंने अपने मामले से संबंधित घटनाक्रमों के बारे में खुद को अपडेट रखने और बाहरी दुनिया में हो रही गतिविधियों से खुद को अवगत रखने के लिए पिछले सप्ताह अपनी कोठरी में टीवी की मांग की थी। इसलिए प्रक्रिया और जेल दिशानिर्देशों के अनुसार उन्हें संभवतः सोमवार तक अपनी कोठरी में टेलीविजन उपलब्ध करा दिया जाएगा।"
दर्शन के साथ-साथ उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और मामले में आरोपी 15 अन्य लोग वर्तमान में राज्य की विभिन्न जेलों में न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।
फैन को ऐसे बुलाकर मार डाला
आरोपियों में से एक राघवेंद्र, जो चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का हिस्सा है, रेणुकास्वामी को बेंगलुरु के आर आर नगर में एक शेड में इस बहाने लाया था कि अभिनेता उससे मिलना चाहता है। इसी शेड में उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार चित्रदुर्ग के मूल निवासी रेणुकास्वामी की मौत कई गहरी चोटों के परिणामस्वरूप सदमे और खून बहने के कारण हुई।












Click it and Unblock the Notifications