Kanjhawala मामला : सुल्तानपुरी में घर के बाद मुक्तिधाम पहुंची डेडबॉडी, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार
कंझावाला मामले में पुलिस ने कहा है कि मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि मृतका का शव मंगलवार को सुल्तानपुरी स्थित उसके आवास पर पहुंच गया।

Kanjhawala केस सुनने-पढ़ने वाले लोगों में सिहरन पैदा कर रहा है। हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। अब दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी परिजनों को हैंडओवर कर दी गई। मंगलवार को पीड़िता का शव सुल्लानपुरी स्थित आवास पर पहुंचने की रिपोर्ट भी सामने आई।
डेड बॉडी कड़ी सुरक्षा के बीच लाई गई
कंझावला मौत का मामले में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक मृतका का पार्थिव शरीर दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में उसके आवास पर कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया गया।

यौन उत्पीड़न के प्रमाण नहीं
दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने बताया, मृत महिला के पोस्टमॉर्टम की प्रोविजनल रिपोर्ट से पता चलता है कि मृत्यु से पहले की चोटें, सदमा और रक्तस्राव और शरीर घिसटना मौत का कारण पाया गया है। उन्होंने यौन उत्पीड़न के सवाल पर कहा कि मृतका के शरीर पर ऐसी कोई चोट नहीं मिली है जो यौन उत्पीड़न का संकेत देती हो।
Recommended Video


चश्मदीद का बयान दर्ज
स्पेशल कमिश्नर सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, इस मामले में एक चश्मदीद का पता चला है। पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया है। पुलिस जांच के दौरान कुछ अन्य तथ्यों की पुष्टि कर रही है।

कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार, अंजलि को इंसाफ...
पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शिवपुरी मुक्तिधाम में पीड़िता का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने जो तस्वीरें जारी की हैं, इसमें एंबुलेंस की फोटो और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ अंजली को न्याय चाहिए जैसे पोस्टर भी देखे गए।












Click it and Unblock the Notifications