Kanjhawala: 'अंजलि को प्री प्लांड तरीके से तड़पा-तड़पाकर मारा गया,नशे में होने के सबूत नहीं', रिश्तेदार ने कहा

Kanjhawala Case सुलझने की जगह उलझता जा रहा है। अंजलि के परिजनों का दावा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई।

accident

दिल्ली में न्यू ईयर पर हुए अंजलि सिंह के एक्सीटेंड का केस (Kanjhawala Case) सुलझने के बजाए उलझता ही जा रहा है। बुधवार सुबह दिल्ली की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने यौन शोषण के आरोपों को खारिज कर दिया। साथ ही दावा किया कि कार के अंदर अंजलि के होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। कार के निचले हिस्से में ही सिर्फ खून के निशान मिले। इसके अलावा अंजलि की दोस्त निधि ने भी मीडिया के सामने उस रात से जुड़ी कई बातें बताईं। इन सब बातों पर अब अंजलि के परिजनों ने सवाल उठाए हैं।

अंजलि के एक परिजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके पेट में अल्कोहल नहीं मिला। उसके शरीर पर 40 से ज्यादा चोटें थीं। उनका दावा है कि अंजलि के शव के साथ ब्रेन नहीं था, जबकि दोनों फेफड़े बाहर निकल आए थे। मरने के बाद भी उसे 15-16 चोटें आईं। लड़की के परिवार वालों का दावा है कि उनकी बेटी की सुनियोजित और बर्बर तरीके से हत्या की गई। उन्होंने निधि के बयान को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया। साथ ही घटना के बाद उसके गायब होने पर भी सवाल उठाए।

निधि ने क्या कहा?
घटना की रात अंजलि की दोस्त निधि उसके साथ थी। उसने दावा किया कि उस दिन अंजलि काफी ज्यादा नशे में थी। वो स्कूटी चलाना चाहती थी, लेकिन अंजलि ने उसे ऐसा नहीं करने दिया। वो पीछे बैठी थी, जब कार ने टक्कर मारी तो वो दूसरी तरफ गिर गई, जबकि गाड़ी के नीचे अंजलि अटक गई थी। लड़की का दावा है कि वो उस दिन बहुत ज्यादा डर गई थी, ऐसे में वो घर चली गई और किसी को कुछ नहीं बताया। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों लड़कियां होटल के बाहर स्कूटी पर नजर आ रहीं। फिलहाल दिल्ली पुलिस उसके इन दावों की भी जांच कर रही है।

Recommended Video

    Kanjhawala Case में Arvind Kejriwal बोले- फांसी हो, BJP नेता के नामपर जमकर बवाल | वनइंडिया हिंदी

    क्या कह रही FSL की रिपोर्ट?
    FSL के मुताबिक उनकी टीम ने कार के अंदर की जांच की, लेकिन अंजलि के अंदर होने के सबूत नहीं मिले। वो कार के लेफ्ट साइड के अगले पहिए में फंसी थी। इस वजह से लेफ्ट पहिए पर ज्यादा धब्बे हैं। इसके अलावा कार के निचले हिस्से में भी काफी ज्यादा दाग हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+