Kanjhawala Anjali केस : रोहिणी कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
कंझावला में गाड़ी की चपेट में आने के बाद हुई दर्दनाक मौत के मामले में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। फैसला रोहिणी कोर्ट ने सुनाया।

Kanjhawala में 20 साल की युवती की मौत मामले में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने सभी छह आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खबरों के मुताबिक कार के निचले हिस्से में फंसी अंजलि का शव 12 किलोमीटर तक घिसटता रहा। इस दौरान पुलिस की 9 गाड़ियों को भी इस बात की भनक नहीं लगी, जो चौंकाने वाला है।
आरोपियों ने ब्रेक नहीं लगाया
बता दें कि पहली जनवरी के तड़के अंजलि को मृत पाया गया था। बाद में मामले की जांच के दौरान रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स में ये बात भी सामने आई है कि गाड़ी के नीचे पीड़िता अंजलि के फंसे होने की जानकारी होने पर भी गाड़ी में सवाल लोगों ने ब्रेक नहीं लगाया।
Recommended Video
पुलिस को देना होगा जवाब
रोहिणी कोर्ट ने सोमवार को कंझावला मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत मांगी थी। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से आशुतोष की जमानत अर्जी पर कल (10 जनवरी तक) जवाब दाखिल करने को कहा।
बारीकी से जांच कर रही है पुलिस
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा, "कार में मौजूद आरोपियों ने अंजलि को बाहर नहीं निकाला क्योंकि आरोपियों को डर था कि अगर वे कार से उतरे और अंजलि को बाहर ले गए, तो वे कानूनी मुसीबत में पड़ सकते हैं।" पुलिस के मुताबिक आरोपियों के बयानों में विरोधाभास है, इसलिए हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है।
आरोपियों को भागने में मदद
कंझावला केस में दिल्ली पुलिस ने छठे संदिग्ध आशुतोष को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। सीसीटीवी फुटेज में आशुतोष घटना के दो घंटे बाद आरोपी से बात करता दिख रहा है। अंकुश इस मामले में गिरफ्तार सातवां आरोपी है। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि उसने ही अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची थी। घटना के बाद उसने ऑटो का इंतजाम कर अन्य आरोपियों को भागने में मदद की थी।
सातवां आरोपी अंकुश
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि सुबह 4:07 बजे एक आरोपी आशुतोष से मिलने पहुंचा और बाद में आशुतोष कई बार उसके घर के अंदर-बाहर जाता दिख रहा है। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि सातवां आरोपी अंकुश है।
जल्द चार्जशीट दाखिल होगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस की कुल 18 टीमें मामले की जांच कर रही हैं। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कार दीपक नहीं अमित खन्ना ड्राइव कर रहा था। स्पेशल पुलिस कमिश्नर ने कहा, "हम जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की कोशिश कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के दौरान यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं मिला।"
Kanjhawala का पूरा मामला
पीड़िता अंजलि कुमारी अपनी सहेली निधि के साथ 1 जनवरी को नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर की रात) पार्टी कर स्कूटी से अपने घर जा रही थी, तभी एक मारुति सुजुकी बलेनो ने उन्हें टक्कर मार दी। निधि एक तरफ गिर गई, जबकि अंजलि का शरीर कार के नीचे फंस गया और वह कम से कम 14 किलोमीटर तक घसीटती रही। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस को 1 जनवरी की सुबह लगभग 4.30 बजे के आसपास अंजलि का शव क्षत-विक्षत हालात में मिला। उसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications