Kanjhawala: AAP का दावा- आरोपियों को बचाने के लिए अंजलि की छवि खराब कर रही बीजेपी

कंझावला कांड को लेकर AAP ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP ने दावा किया कि बीजेपी मृतक लड़की की छवि खराब कर रही है।

Delhi

कंझावला कांड की गुत्थी सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है। पहले तो इस केस को सामान्य एक्सीडेंट माना जा रहा था, लेकिन मृतक अंजलि की दोस्त निधि का बयान सामने आने से केस में नया ट्विस्ट आ गया। अब इस केस को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP का दावा है कि बीजेपी के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस मृतक लड़की की छवि खराब करने की कोशिश कर रही। इसके लिए उसकी ओर से सबूत गढ़े जा रहे हैं।

मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी और उपराज्यपाल वीके सक्सेना की आलोचना करते हुए दावा किया कि आरोपियों को बचाने के लिए तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक लड़की की दोस्त निधि, जो हादसे के वक्त मौजूद थी,उसके बयान का पीड़ित के घरवाले खंडन कर रहे। उन्होंने उसे कभी देखा नहीं था। निधि का बयान केवल अपराधियों के पक्ष में गया। ये एक झूठा बयान है और इसे केवल दोषियों को बचाने के लिए गढ़ा गया था।

AAP नेता के मुताबिक पीड़ित के परिवार का कहना है कि उन्हें संदेह है कि निधि भी इस घटना में शामिल थी। पुलिस और बीजेपी महिला की छवि खराब करने के लिए सबूत जुटा रही। उन्होंने एलजी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो भी व्यवस्था का दुरुपयोग कर रहे हैं। बीजेपी की कोशिश है कि इस मामले को दबा दिया जाए, इस वजह से वो लड़की की छवि खराब कर रहे। एलजी का दिल्ली की कानून-व्यवस्था को सही करने का कोई इरादा नहीं है।

सौरभ भारद्वाज के मुताबिक एलजी अपना प्राथमिक काम नहीं कर रहे हैं और केवल दिल्ली सरकार के काम में दखल दे रहे। उन्हें या तो अपना काम करना चाहिए या फिर इस्तीफा दे देना चाहिए। इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अंजलि के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने अंजलि के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+