बढ़ी कन्हैया की मुश्किलें, जेएनयू में छात्रा से की थी बदसलूकी, लगा था 3000 रु. का जुर्माना
नयी दिल्ली। कन्हैया कुमार आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। जेएनयू देशद्रोह मामले ने उसका नाम देश-दुनिया तक पहुंचा दिया। कन्हैया ने जमानत पर रिहाई के बाद जब कैंपस में भाषण दिया तो लगा कि कुशल नेता बोल रहा है, लेकिन केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले इस छात्रसंघ नेता की पोल एक के बाद एक कर खुलती जा रही हैं। कभी लड़की के साथ फोटो वायरल होती है तो कभी छात्रा के साथ बदसलूकी का मामला सामने आ रहा है। कन्हैया के निशाने पर इंडियन आर्मी, कहा कश्मीर में रेप करते हैं जवान

बिहार के छोटे से शहर से आया कन्हैया हीरो से विलेन बनता जा रहा है। ताजा मामला भले 2010 का हो, लेकिन उसने कन्हैया के असली चेहरा सामने ला दिया है। मामला छात्रा से बदसलूकी का है। कन्हैया ने छात्रा के साथ जेएनयू परिसर में ही बदसलूकी की थी और उसे धमकाया भी था। JNU टीचर को गोद में बैठाए कन्हैया की अश्लील फोटो वायरल

दरअसल छात्रा ने कन्हैया को सार्वजनिक रुप से मूत्र विसर्जन करने से रोका था। जिसपर नाराज कन्हैया ने लड़की के साथ बदतमीजी की और उसे धमकी दी। कन्हैया ने लड़की को धमकाते हुए कहा था कि ये मेरा हॉस्टल है। मैं जो चाहूं वो करुंगा। मुझे कोई रोक नहीं सकता। 10 जून 2015 के घटी इस घटना में कन्हैया ने छात्रा को देख लेने की धमकी दी थी। तो इन वजहों से एक जैसे हैं कन्हैया और केजरीवाल
लड़की ने इसकी शिकायत जेएनयू प्रशासन से की थी। लड़की की शिकायत के बाद कन्हैया पर 16 अक्टूबर को 3000 रुपए का जुर्माना लगाया गया था। जेएनयू प्रशासन ने उसे चेतावनी दी थी कि वो भविष्य में ऐसा कभी नहीं करेगा। आपको बता दें कि हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई ती जिसमें कन्हैया के साथ एक महिला दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications