Video: कन्हैया कुमार की सभा में युवक का हंगामा, समर्थकों ने जमकर पीटा
पटना। बिहार दौरे पर वीवीआईपी मेहमान बने जेएनयू छात्र संघ नेता कन्हैया कुमार की सभा में उस वक्त हंगामा हो गया जिस समय वोपटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
सभा में एक व्यक्ति वहां कन्हैया के विरोध में काला झंडा लेकर घुस गया और 'भारत माता की जय' कहकर नारे लगाने लग गया।
जिसके बाद कन्हैया समर्थकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। खबर है कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। कन्हैया आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में छात्र-मिलन समारोह कर रहे थे।इस घटना के बाद कन्हैया ने मीडिया से कहा कि 'मुझे आप लोग जूते मारो या पत्थर, मैं डरने वाला नहीं।'
देखें वीडियो..













Click it and Unblock the Notifications