हिन्दुओं के लिए धर्म आस्था है और संघियों के लिए धंधा: कन्हैया कुमार

हिन्दुओं के लिए धर्म आस्था है और संघियों के लिए धंधा: कन्हैया कुमार

नई दिल्ली। सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के लोग हिन्दू धर्म का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए धर्म धंधा है। कन्हैया ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया, हिन्दू होने और संघी होने में क्या फर्क है? हिन्दुओं के लिए धर्म आस्था है और संघियों के लिए धंधा। बिहार में इस समय कन्हैया लगातार नागिरकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ सभाएं कर रहे हैं, जिसमें वो संघ भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

kanhaiya kumar, jan gan man yatra, bihar, rss, bjp, कन्हैया कुमार, बिहार, आरएसएस, भाजपा

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया इन दिनों बिहार में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ 'जन-गण-मन यात्रा' निकाल रहे हैं। ये यात्रा 30 जनवरी को शुरू हुई थी। एक महीने तक ये यात्रा चलेगी और बिहार के लगभग सभी प्रमुख शहरों से गुजरेंगी। इस यात्रा के दौरान कन्हैया 50 से ज्यादा सभाएं करेंगे।

बीते छह दिनों में अपनी सभाओं के दौरान कन्हैया लगातार केंद्र की सरकार पर हमलावर हैं। कन्हैया एनपीआर, एनआरसी और सीएए को संविधान और गरीब विरोधी बता रहे हैं। उनका कहना है कि ये सारे कानून देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

कन्हैया की यात्रा के दौरान उनके काफिले पर अब तक दो बार हमला भी हो चुका है। बुधवार को सुपौल में कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव किया गया। पथराव में काफिले में मौजूद एक वाहन में सवार एक युवती सहित तीन लोगों को चोटें आईं हैं। कन्हैया कुमार के जन गण मन यात्रा के दौरान उनके काफिले पर गुरुवार को भी पथराव किया गया। घटना बिहार के सहरसा जाते समय हुई, हमले में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+