JNU विवाद: कन्हैया कुमार, उमर और अनिर्बान हो सकते हैं 2 सेमेस्टर के लिए निलंबित
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बीते 9 फरवरी को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अफजल गुरु के समर्थन में कार्यक्रम कराने के लिए दोषी छात्रों को सजा देने के लिए विश्वविद्यालय ने मन बना लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सजा भी तय की ली है। VIDEO में देखें कन्हैया को फौजी का जवाब: 'मां भारती का बेटा हूं, गोली खा सकता हूं गाली नहीं'

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जेनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उनके साथी उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य सहित पांच छात्रों को रेस्टीकेट किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इन छात्रों को दो सेमेस्टर के लिए किया निष्काषित जाएगा। जानिए सच: कन्हैया की गोद में बैठी महिला JNU टीचर नहीं बल्कि छात्रा है और उसकी फ्रेंड है
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष, उपाध्यक्ष अनंत, छात्रसंघ के वर्तमान जनरल सेक्रेटरी रामा नागा समेत कुछ और छात्रों का एकेडमिक सस्पेंशन भी तय माना जा रहा है। एकेडमिक सस्पेंशन के दौरान छात्रों को हॉस्टल की सुविधा भी नहीं मिलेगी। इस सजा पर अब अंतिम फैसला वाइस चांलसर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications