CAA: कन्हैया कुमार ने अमित शाह के बयान की तुलना अंग्रेजी शासन से की, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली की थी। जिसमें अमित शाह ने कहा था कि, मैं लखनऊ की भूमि से डंके की चोट पर कहने आया हूं कि जिसे विरोध करना हो करे, सीएए वापस नहीं होगा। इस पर विपक्ष ने शाह पर जबरदस्त हमला बोला है। अब कन्हैया कुमार ने अमित शाह के बयान की तुलना अंग्रेजी शासन से की है। उन्होंने कहा कि, अंग्रेज कहते थे कि, भारत को आज़ाद नहीं करेंगे। फिर क्या हुआ? याद है कि भूल गए?

Recommended Video

      Kanhaiya Kumar ने CAA पर Amit Shah के बयान पर दिया ये जवाब, देखें Video | Oneindia Hindi
      Kanhaiya Kumar

      सीपीआई नेता और पूर्व जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने सीएए पर अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, कहते तो अंग्रेज़ भी यही थे- चाहे कुछ भी कर लो, कितना भी विरोध कर लो, हम वापिस नहीं जाएंगे, भारत को आज़ाद नहीं करेंगे। फिर क्या हुआ? याद है कि भूल गए?? कन्हैया ने अपने इस ट्वीट में एक शायरी भी लिखा है। इब्तिदा-ए-इश्क़ है रोता है क्या, आगे-आगे देखिये होता है क्या।

      अमित शाह ने कहा था कि, लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली की। उन्होंने कहा- मैं देश को बताना चाहता हूं कि सीएए के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा- सीएए के खिलाफ राहुल बाबा, ममता, अखिलेश, मायावती समेत सारी ब्रिगेड कांव-कांव कर रही है। मैं लखनऊ की भूमि से डंके की चोट पर कहने आया हूं कि जिसे विरोध करना हो करे, सीएए वापस नहीं होगा। सीएए के समर्थन में शाह की यह छठी रैली है। इससे पहले वे अहमदाबाद, जोधपुर, नई दिल्ली, जबलपुर, वैशाली में जनसभाएं कर चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+