कंगना रनौत की खुली चुनौती, 9 सितंबर को आ रही हूं मुंबई, संजय राउत बोल, ये मेंटल केस है

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड के भीतर गुटबाजी, परिवारवाद, नई प्रतिभा के खिलाफ षड़यंत्र के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कंगना ने सुशांत की मौत के बाद से इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस पर भी जमकर निशाना साधा है। लेकिन हाल ही में जिस तरह से कंगना ने मुंबई को लेकर बयान दिया वह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कंगना ने कहा था कि मुंबई उन्हें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा लग रहा है। कंगना के इस बयान के बाद उनपर लोग निशाना साध रहे हैं। लेकिन अपने आलोचकों को कंगना ने खुली चुनौती दी है और कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं। कंगना के इस बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना को मेंटल बताया है। संजय राउत ने कहा कि आप महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश कर रही हैं। जिस तरह से वह बोल रही हैं, निश्चित है कि उनके पीछे कोई राजनीतिक दल या कोई ताकत जरूर है। मुंबई और मुंबई पुलिस की छवि को खराब करने की यह साजिश है।

Recommended Video

    Sanjay Raut ने Kangana Ranaut के धमकी के आरोप कहा- सबूत लेकर सरकार के पास जाएं | वनइंडिया हिंदी
    मेंटल केस है ये

    मेंटल केस है ये

    संजय राउत ने कहा कि इस लड़की की जैसी भाषा है, मैं वैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता हूं, क्योंकि मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं। राउत ने कहा कि ये मेंटल केस है। संजय राउत से जब पूछा गया कि क्या आप कंगना को मेंटल मानते हैं तो उन्होंने कहा मैं क्यों ऐसा कहूं, लेकिन जो मैं देख रहा हूं, लोगों के रिएक्शन यही बताते हैं, ये ऐसे लोग हैं जो जिस थाली में खाते हैं उसी में थूकते हैं। संजय राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस ने 26/11 के हमलों के दौरान शहर को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई, कई अधिकारी इसमे शहीद हुए। कोरोना काल में भी कई पुलिसवालों ने अपनी जान गंवा दी, ऐसे में मुंबई पुलिस के लिए इस तरह की बयानबाजी करना गलत है। जिस शहर ने आपको पहचान दी, शोहरत दी, उसके लिए इस तरह की भाषा ठीक नहीं है।

    संजय राउत पर धमकी का आरोप

    संजय राउत पर धमकी का आरोप

    बता दें कि कंगना रनौत ने संजय राउत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें धमकी दी है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा संजय राउत, शिवसेना के नेता ने मुझे खुले तौर पर धमकी दी है और कहा है कि मैं वापस मुंबई ना आऊं, पहले मुंबई की सड़कों पर खुले तौर पर आजादी की बात कही गई और अब खुले आम धमकी दी जा रही है, ऐसा लग रहा है कि मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर है। कंगना के बयान पर पलटवार करते हुए संजय राउत ने कहा कि ट्विटर पर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, अगर आपके पास सबूत हैं तो पुलिस से संपर्क करिए और साबित करिए कि मैंने धमकी दी है।

    किसी में हिम्मत है तो रोक ले

    किसी में हिम्मत है तो रोक ले

    इस पूरे प्रकरण के बाद कंगना ने ट्वीट करके कहा है कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं। मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे वापस मुंबई नहीं आने की धमकी दे रहे हैं, लिहाजा अब मैंने फैसला लिया है कि मैं 9 सितंबर को वापस मुंबई आ रही हूं, मैं किस समय पर मुंबई एयरपोर्ट आऊंगी इस बारे में भी जानकारी दे दूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+