नाना मुस्लिम, दादी पारसी, और इनको अपनी... कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर कसा तंज, पोस्ट हुई वायरल
Kangana Ranaut Post on Rahul Gandhi: भाजपा के पूर्व सांसद अनुराग ठाकुर के अपनी जाति का पता नहीं वाले स्टेटमेंट के बाद राहुल गांधी भड़के हुए हैं और विपक्षी नेता भाजपा पर हमले कर रही है। वहीं अब भाजपा की सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर सीधे वार करते हुए उनकी जाति पर कटाक्ष कर दिया है।
अपने तीखे बयानों और राजनीति मु्द्दों पर तीखी बयानबाजी कर सुर्खियों में रहने वाली मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें कांग्रेस सांसद लोंगों से उनकी जाति पूछते हुए नजर आ रहे है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने राहुल पर तंज कसते हुए एक पोस्ट लिखी है। जिसमें कंगना ने लिखा है "इनको अपनी जात का कुछ पता नहीं, नाना मुस्लिक, दादी पारसी, मम्मी क्रिश्चियन और खुद ऐसा लगता है कि जैसे पस्ता को करी पत्ते का तड़का लगाकर खिचड़ी बनाने की कोशिश की गई हो। कंगना यहीं नही रुकी उन्होंने कहा इनको सबकी जात पता करनी हैं। वह सरेआम लोगों से उनकी जाति कैसे पूछ सकते हैं ? राहुल गांधी पर शर्म आती है।"

जानें क्या है राहुल गांधी की जाति से जुड़ा मामला
बता दें मंगलवार को भाजप के नेता अनुराग ठाकुर ने संसद में मानसून सत्र के दौरान जातिगत जमगणना पर भाषण देते हुए कहा का कि जिसकी जाति का पता नहीं वो जातिगत जनगणना की बात करते हैं। जिस पर सदन में खड़े होकर राहुल गांधी ने आपत्ति जातते हुए कहा था कि अनुराग ठाकुर ने उन्हें गाली दी और संसद में उनका अपमान किया। हालांकि अनुराग ठाकुर ने सदन विरोध होने पर तुरंत स्पष्ठ कर दिया था वो जनगणना के बारे में बात कर रहे थे मैंने किसी का नाम लेकर कुछ भी नहीं कहा। अनुराग ठाकुर की इस सफाई के बाद भी विपक्ष लगातार भाजपा पर हमले कर रही है।
इस लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications