कंगना बोलीं- प्रियंका चोपड़ा पहले राष्ट्रवादी और मोदी जी की फैन थीं लेकिन अब...

प्रियंका चोपड़ा पहले राष्ट्रवादी और मोदी फैन थीं लेकिन अब...

मुंबई, 4 जून: फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी एक्टिंग के अलावा अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। किसी ना किसी से उनका टकराव भी चलता ही रहता है। हाल ही में तापसी पन्नू को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा था तो अब प्रियंका चोपड़ा को उन्होंने राष्ट्रवाद छोड़ देने और सेक्युलर पपी बन जाने जैसी बातें कही हैं।

प्रियंका अब सेक्लुयर पपी

प्रियंका अब सेक्लुयर पपी

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक खबर को शेयर किया, जिसमें कहा गया है कि न्यूयॉर्क टाइम्स ऐसे पत्रकारों की तलाश कर रहा है, जो सत्ता के खिलाफ बात कर सकें। इसे शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- यह पत्रकारिता तो नहीं है। वैसे यह हर फील्‍ड में हो रहा है। ऐसे ही जैसे प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रवाद थीं लेकिन अब सेक्‍युलर पपी बन गई हैं। मोदी जी की सबसे बड़ी फैन होने से उनकी आलोचक और फिर हेटर तक। जाहिर है ये सब करना पड़ता है आखिर, रोटी के लिए दुनिया नाचती है। अपने देश में आजादी है, जो करना है करो।

सोशल यूजर्स ने पूछा- ये क्या बात हुई

सोशल यूजर्स ने पूछा- ये क्या बात हुई

कंगना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खई यूजर्स ने उनसे ये तक पूछा है कि आखिर वो रोज क्यों किसी ना किसी से भिड़ जाती हैं। कंगना रनौत हाल ही में बुडापेस्ट पहुंची हैं। कंगना यहां अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए गई हैं।

हाल ही में तापसी को कहा था उल्टा सीधा

हाल ही में तापसी को कहा था उल्टा सीधा

कंगना का तापसी पन्नू से भी सोशल मीडिया पर झगड़ा चलता रहता है। हाल ही में उन्होंने तापसी को लेकर उन्होंने कहा था वो प्रोड्यूसर को कॉल करके भीख मांगती थीं कि कंगना ने अगर कोई रोल छोड़ दिया हो तो मुझे काम दे दीजिए। जो कभी गरीब प्रोड्यूसर की कंगना कहलाने में प्राउड फील करती थी, आज उसकी औकात देखिए कि वो मुझे अप्रासंगिक कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+