वसीम रिजवी की कुरान से कुछ आयतें हटाने की मांग के साथ आईं कंगना रनौत, बोलीं- ये स्टैंड लेना जरूरी क्योंकि..
मुंबई। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि कुरान से 26 आयतों हटाने का आदेश दिया जाए। इसको लेकर मुसलमानों के बीच रिजवी को लेकर काफी ज्यादा नाराजगी देखने को मिल रही है। रिजवी के लगातार विरोध के बीच उन्हें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का समर्थन मिला है। कंगना ने कहा है कि रिजवी के साथ सख्ती से खड़ा होना जरूरी है।

क्या बोली हैं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने 'मैं वसीम रिजवी के साथ हूं' हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए लिखा है कि वसीम रिजवी की बात से साथ सहमत होना ही काफी नहीं है। एक राष्ट्र के तौर पर ये जरूरी है कि इस सच्चे राष्ट्रवादी की हिफाजत की जाए। अगर वसीम रिजवी को भी कमलेश तिवारी या किसी और की तरह चाकुओं से गोद दिया जाता है या गोली मार दी जाती है तो ये राष्ट्रवाद की मौत होगी।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर रिजवी के समर्थन में भी काफी लोग
वसीम रिजवी का एक ओर कड़ा विरोध है तो वहीं सोशल मीडिया पर उनको समर्थन भी मिला है। कंगना के अलावा बॉलीवुड और टीवी एक्टर गजेंद्र चौहान ने भी वसीम रिजवी के पक्ष में ट्वीट किया है। ट्विटर पर #मैं वसीम रिजवी के साथ हूं, पर हजारों ट्वीट हुए हैं।

क्या है पूरा मामला और क्यों हो रहा विवाद
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मांग की है कि कुरान में 26 आयतें ऐसी हैं जो आतंकवाद और जिहाद का समर्थन करती हैं। इन्हें बाद में कुरान में जोड़ा गया है। ऐसे में इनको कुरान से हटाया जाए। बता दें मुसलमान कुरान को आसमानी किताब मानते हैं, यानी एक ऐसी किताब जिसमें ईश्वर का संदेश है ना कि किसी इंसान की कही बातें इसमें हैं। मुसलमानों का मानना है कि कुरान के आने से आज तक ना इसमें एक शब्द हटा है और ना जुड़ा है और ना ही ऐसा हो सकता है। ऐसे में लखनऊ में रहने वाले रिजवी की मांग को लेकर मुसलमानों में आक्रोश है। शिया और सुन्नी दोनों फिरकों के लोगों ने बहुत सख्त एतराज रिजवी के इस कदम पर जताया है। देश में कई जगहों पर रिजवी के पुतले फूंककर भी मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया है।
फिल्म'RRR' में सीता बनीं आलिया भट्ट ने शेयर किया फर्स्ट लुक, फैंस को खूब भा रहा
-
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications