कंगना ने किया 'पटाखा फ्री' दिवाली को सपोर्ट लेकिन 'क्रिसमस' और 'ईद' को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली: शुरूआत में कगंना रनौत सिर्फ बॉलीवुड और फिल्म से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी राय रखती थीं, लेकिन अब वो अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाने लगी हैं। महाराष्ट्र सरकार हो या फिर उनके आलोचक कंगना सभी को सोशल मीडिया के जरिए खुलकर जवाब देती हैं। अब उन्होंने उन लोगों पर सवाल उठाए हैं, जो पटाखे ना जलाने को लेकर अपने विचार रख रहे थे।

Recommended Video

    Kangana Ranaut ने किया पटाखे फ्री Diwali को सपोर्ट, ईद-क्रिसमस को लेकर किए सवाल | वनइंडिया हिंदी
    लिबरल को कही ये बात

    लिबरल को कही ये बात

    दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर दिवाली बिना पटाखों के मनाई गई तो क्रिसमस भी बिना क्रिसमस ट्री के मनाया जाए...ताकी धरती को बचाया जा सके। इस बात को सभी स्योर करें कि 'लिबरल' इस ट्वीट को देख लें। इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा कि दिवाली को पटाखे से मुक्त बनाएं, क्रिसमस को क्रिसमस ट्री से मुक्त करें और ईद पर जानवरों की कुर्बानी ना दें....क्या सभी लिबरल इस बात पर सहमत हैं? यदि नहीं तो यह देखना आसान है कि आप क्या चाहते हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि आप जो चाहते हैं वो क्यों चाहते हैं, अपने आप से पूछें कि आपकी इन इच्छाओं के पीछे क्या वजह है?

    भाई की शादी में हैं व्यस्त

    भाई की शादी में हैं व्यस्त

    आपको बता दें कंगना के भाई की शादी हो गई है। पिछले कुछ दिनों से वो उसी में व्यस्त हैं। शनिवार को कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती हैं, हमारे घर भी देवी आ रही हैं, आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही हैं इस रस्म को अंदरेरा ( grihapravesh) कहते हैं, सबको दीपावली की शुभकामनाएं। वहीं कंगना रनौत ने भाई की शादी की पूरी जिम्मेदारी ली और इसके लिए उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। कंगना की बहन रंगोली ने इसकी जानकारी दी है। रंगोली ने लिखा, मैं कई सुपरस्टार्स को जानती हूं जो अपनी शादी ऐसी शाही डेस्टिनेशन पर करते हैं, लेकिन मैं किसी ऐसे को नहीं जानती जिसने अपने भाई/बहन के लिए ऐसा किया हो जैसा कंगना ने किया है। कंगना ने ना सिर्फ करोड़ों रुपये खर्च कर दिए बल्कि 1 साल से हर छोटी डिटेल पर लगातार काम किया।

    ट्विटर पर बरसीं कंगना

    ट्विटर पर बरसीं कंगना

    दो दिन पहले कंगना ने ट्विटर पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्विटर पर ब्लिस्टरिंग शुरू करते हुए साइट को 'हिंदूपोबिक' और 'राष्ट्र-विरोधी' कहा और भारत में इसके प्रतिबंध का आह्वान किया। कंगना इस बात से नाराज थीं कि उसने कुछ दिन पहले लद्दाख को भारत की बजाए चीन का हिस्सा दिखा दिया था। हालांकि इस मामले में सरकार ने भी ट्विटर को फटकार लगाई थी। बाद में ट्विटर ने भी माफी मांग ली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+