'जय सियाराम, जय सियाराम...', जब कंगना रनौत ने आमिर की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में कहा कुछ ऐसा, Viral हुआ Video
Kangana Ranaut: अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई बॉलीवुड सितारों को भी न्योता दिया गया है। एक्ट्रेस कंगना रनौत जिनकी, लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी चर्चा हो रही है, उन्होंने पैपराजी के सामने ''जय सियाराम'' बोलकर साबित कर दिया है कि, वो 22 जनवरी को अयोध्या जाने वाली हैं।
कंगना रनौत शनिवार रात आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान की रिसेप्शन पार्टी में पहुंची थीं। मुंबई में हुई इस पार्टी में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। कंगना रनौत जब, फोटो सेशन के लिए पहुंची चो उन्होंने पैपराजी के सामने जय सियाराम कहा। जिसका अब वीडियो वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत को पैपराजी ने पहले देखकर 'जय सियाराम, जय सियाराम...' कहा, जिसके बाद कंगना ने भी हंसकर उनका जवाब 'जय सियाराम' कह कर दिया। वायरल वीडियो पर लोग कंगना के हाजिर जवाबी की तारीफ कर रहे हैं।
कई लोगों को कहना है कि कंगना रनौत जैसी हिम्मत बाकी के बॉलीवुड सितारों में नहीं है। कंगना अपनी बातों में कोई फिल्टर नहीं रखती हैं।
22 जनवरी 2024 को अभिषेक समारोह के बाद भव्य अयोध्या मंदिर में भगवान राम लला की मूर्ति स्थापित की जाएगी और इस समारोह में शामिल होने के लिए कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा कंगना रनौत को भी आमंत्रित किया गया है। अभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए अलग-अलग उद्योगों से कई हस्तियों को भी बुलाया गया है।
कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी राम मंदिर निमंत्रण के बारे में जानकारी दी थी। कंगना रनौत ने इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट को आभार भी जताया है।












Click it and Unblock the Notifications