'यह मर्डर है...', तुनिषा शर्मा मामले में कंगना रनौत की एंट्री
अभिनेत्री तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में बॉलीवुड की एक्सट्रेस कंगना रनौत की एंट्री हो गई है। एक्ट्रेस ने तुनिषा मामले को मर्डर बताया है।

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने बीते 24 दिसंबर को शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने अभिनेत्री की मां की शिकायत पर पूर्व बॉयफ्रेंड और को-स्टार जीशान खान को गिरफ्तार किया है। वहीं, अब इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की भी एंट्री हो गई है। कंगना ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं मर्डर है। इसको लेकर कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।
कंगना रनौत ने पोस्ट करते हुए लिखा "एक महिला हर चीज का सामना कर सकती है, प्यार, शादी, रिश्ते या यहां तक कि किसी प्रियजन का नुकसान, लेकिन वह इस तथ्य से कभी नहीं डील कर सकती है कि उसकी प्रेम कहानी में कभी प्यार नहीं था, दूसरे व्यक्ति के लिए उसका प्यार सिर्फ एक शोषण या फिर शारीक और भावनात्मक दुरुपयोग करने के लिए था।''
Recommended Video

कंगना रनौत ने अपने अलगे इंस्टाग्राम नोट में लिखा कि जब कोई महिला खुद को ठगी हुई महसूस करती है तो वह खुद पर भरोसा नहीं कर सकती है। ऐसी स्थिति में महिला को जीवित या मृत होने में कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह अपना जीवन सामाप्त कर लेती है ... ऐसे में कृपया जान लें कि उसने इसे अकेले नहीं किया है ... यह है एक हत्या" आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा मामले की जांच परिजन लव-जिहाद के एंगल से भी कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कलाकारों के एक ग्रुप ने भी इस मामले को लव-जिहाद के एंगल से जांच कराने की मांग की है।
तुनिषा शर्मा का करियर
तुनिषा शर्मा को आखिरी बार अली बाबा दास्तान-ए-काबुल में देखा गया था। एक्ट्रेस ने शो में शीजान खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। वह शिविन नारंग के साथ इंटरनेट वाला लव का भी हिस्सा थीं। तुनिषा को 24 दिसंबर, 2022 को अभिनेता के साथ एक संगीत वीडियो शूट करना था। हालांकि, उसी दिन उसने आत्महत्या कर ली। तुनिषा की आखिरी फिल्म अब्बास-मस्तान की 3 मंकीज होगी।
ये भी पढ़ें- 'खतरनाक है कोरोना का न्यू वेरिएंट, वैक्सीन लगवाने वाले भी हो सकते हैं संक्रमित', AIIMS के डॉ. का बड़ा दावा












Click it and Unblock the Notifications