'मेरा टूटा हुआ सपना तुम्हारे सामने मुस्कुरा रहा संजय राउत', कंगना का शिवसेना पर तंज
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना पर हमलावर हुईं। इसके बाद बीएमसी ने बांद्रा स्थित उनके ऑफिस के एक हिस्से को अवैध बताते हुए तोड़ दिया। अब कंगना ने उसी तोड़फोड़ को लेकर शिवसेना, कांग्रेस और महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है।
Recommended Video

ट्वीट में संजय राउत का जिक्र
दशहरा के मौके पर कंगना रनौत ने ट्विटर पर घर में रखी हनुमान जी की मूर्ति और 5 नंबर बंगले की फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मेरा टूटा हुआ सपना तुम्हारे चेहरे के सामने मुस्कुरा रहा है संजय राउत। इसके आगे कांग्रेस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा कि पप्पू सेना मेरा घर तोड़ सकती है मेरी आत्मा नहीं, बंगला उम्बेर 5 आज बुराई पर अच्छाई की जीत मना रहा है, हैप्पी दशहरा। इससे पहले उन्होंने बीएमसी को 'बाबर सेना' कहा था।
PoK वाले बयान पर बवाल
वहीं मुंबई की तुलना POK से करने वाली कंगना रनौत के खिलाफ दो दिन पहले अंधेरी कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। ये अर्जी अली कासिफ खान नाम के वकील ने दायर की है, जिन्होंने कंगना के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी अर्जी में कहा है कि कंगना ने अदालत के प्रति दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक ट्वीट किया था। साथ ही उन्होंने दो धर्मों के बीच तनाव बढ़ाने की कोशिश की। जिस वजह से उन पर केस दर्ज होना चाहिए। इस मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी।

पिछले हफ्ते कही थी ये बात
पिछले हफ्ते भी कंगना महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसी थीं। उस दौरान कंगना ने कहा था कि ''कौन कौन नवरात्रि का व्रत रख रहा है? आज के नवरात्रि उत्सव में क्लिक की गयीं तस्वीरें, मैं भी व्रत कर रही हूं। इस बीच मेरे ऊपर एक और एफआईआर हो गयी है। महाराष्ट्र में पप्पू सेना को मेरे अलावा कुछ दिख नहीं रहा है। मुझे ज्यादा याद मत करो, मैं वहां जल्द आऊंगी"।












Click it and Unblock the Notifications