थलाइवी के ट्रेलर रिलीज पर जानें क्यों रो पड़ी कंगना रनौत, बोली ये बात

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत 23 मार्च को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और आज ही कंगना रनौत की 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्‍ल के टीजर जो रिलीज हुआ है उसमें फिल्‍म की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। थलाइवी फिल्‍म तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जयललिता की बॉयोपिक हैं। इस फिल्‍म में कंगना रनौत जयललिता के किरदार में बड़ी ही दमदार एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत ने जो फिल्‍म का टीजर शेयर किया है उसमें जो झलकियां दिखाई है उसमें जयललिता के रोल में कंगना रनौत बहुत इम्‍प्रेसिव लग रही हैं और जमकर वाहवाही बटोर रही हैं।

थाइलवी का ट्रेलर रिलीज करते हुए रो पड़ी कंगना रनौत

थाइलवी का ट्रेलर रिलीज करते हुए रो पड़ी कंगना रनौत

कंगना रनौत ने तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक थलाइवी के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक होकर रो पड़ी। ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रनौत फिल्म के डायरेक्टर विजय की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे विजय ने उनके टैलेंट को परखा है और हमेशा मोटिवेट किया। कंगना रनौत ने कहा पहली बार उन्हें अपने प्रतिभाशाली होने के लिए बुरा नहीं लगा। उन्‍होंने कहा थाइलवी फिल्‍म के निर्देशक विजय ने मुझे सेट पर बहुत सम्मान दिया। धन्यवाद विजय सर। इसके साथ ही कंगना रनौत ने उन्‍हें बतौर एक्‍ट्रेस सम्‍मान देने के लिए धन्‍यवाद दिया।

कंगना रनौत ने साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री की जमकर तारीफ

कंगना रनौत ने साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री की जमकर तारीफ

कंगना ने कहा, "आम तौर पर, लोग दूसरों को अपने प्रोजेक्ट से हटाने की सलाह देते हैं।" पहली बार, किसी निर्माता को मुझे एक भूमिका के लिए साइन करने की सिफारिश की। फिल्म के लेखक विजयेंद्र प्रसाद सर को धन्यवाद। कंगना रनौत ने कहा साउथ फिल्‍मों में कुछ हद तक भाई-भतीजावाद है। लेकिन कोई समूहवाद, कोई गिरोहवाद नहीं है। वे कड़ी मेहनत करते हैं। मुझे यह उद्योग पसंद है और मैं दक्षिण में और फिल्में करना चाहती हूं। कंगना ने इस फिल्‍म में अपने कोस्‍टार अरविंद स्वामी की भी सराहना की। उन्होंने समुथिरकानी और थम्बी रमैया के बारे में भी बात की। अभिनेत्री ने कहा कि आमतौर पर नार्थ में पुरुष सुपरस्टार महिला सितारों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं।

कंगना रनौत की दमदार आवाज ने भर दी है फिल्‍म में जान

कंगना रनौत की दमदार आवाज ने भर दी है फिल्‍म में जान

कंगना रनौत की इस नई फिल्‍म थलाइवी का टीजर जो रिलीज हुआ उसमें आप देखेंगे कैसे जे जयललिता अपनी फिल्‍मी दुनिया को छोड़ राजनीति में आती हैं और कैसे संघर्ष करते हुए उस मुकाम पर पहुंचती हैं। वहीं इस टीजर में जयललिता बनी कंगना रनौत की दमदार आवाज ने इस फिल्‍म में जान भर दी है। उन पर जयललिता का रोल काफी सूट कर रहा हैं। फिल्‍म में कंगना रनौत का दमदार डायलाग है "अभी अभी तो पंख फैलाए हैं उड़ान भरनी अभी बाकी है"।

तमिल और हिंदी फिल्‍म का ट्रेलर हुआ रिलीज

तमिल और हिंदी फिल्‍म का ट्रेलर हुआ रिलीज

बता दें थलाइवी का ट्रेलर कंगना रनौत के जन्मदिन यानी 23 मार्च को चेन्नई और मुम्बई दोनों ही जगह पर लांच किया। फिल्म सिनेमाघरों में 23 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी। थलाइवी हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी बनाई गई हैं। कंगना रनौत इस फिल्‍म जया के किरदार में ये डायलाग कहती सुनाई देंगी 'उन्होंने कहा कि जूनियर आर्टिस्ट की बेटी जूनियर आर्टिस्ट बनेगी। मैं बन गई हिरोइन। उन्होंने रोल्स काटे, कहा तुम क्या हो बिना एमजीआर तो ऑडियंस ने बार-बार बनाया मुझे सुपरस्टार। फिल्मों वाली पॉलिटिक्स सिखाएगी, उन्हें कहां पता था जया पर्दे से निकलकर अब पॉलिटिक्स चलाएगी। मर्दों की जुबान ने तो बहुत कुछ कहा, मगर जिसने अपने दिल की सुनी, मैं वो जया।'

देखें थलाइवी का ट्रेलर

https://www.filmibeat.com/photos/bollywood-events/athiya-shetty-showstopper-lakme-fashion-week-2021-71538.html?src=hi-oi लक्मे फैशन वीक में अथिया शेट्टी का दिलकश अंदाज़
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+