कंगना रनौत के तल्ख तेवर देख मां को सता रही बेटी की शादी की चिंता, कही ये भावुक बात

कंगना रनौत के तल्ख तेवर देख मां को सता रही बेटी की शादी की चिंता, कही ये भावुक बात

मुंबई। एक्‍ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर आए दिन पोस्‍ट लिखकर बी टाउन के बारे में बड़े-बड़े बयान दे रही हैं। ट्विटर के जरिए अपने फैंस से जुड़ी कंगना आए दिन काफी तल्‍ख अंदाज में बयान देकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। खासकर आज कल सबसे चर्चित एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत केस के बारे में कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी से राय रखी रही हैं। इतना ही नहीं सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने पर ये तक कह डाला था कि बॉलीवुड में अगर नारकोटिक्‍स टेस्‍ट हुआ तो कई ए लिस्‍टर जेल पहुंच जाएंगे।

कंगना रनौत की मां को सता रही बेटी की शादी की चिंता

कंगना रनौत की मां को सता रही बेटी की शादी की चिंता

मीडिया में दिए साक्षात्‍कार में सुशांत केस को लेकर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर तमाम आरोप लगाए। मीडिया को दिए गए इंटरव्‍यू के बारे में जब कंगना ने अपनी मां से पूछा कि उनका इंटरवयू उन्‍हें कैसा लगा, जिस पर उनकी मां भावुक हो गईं। कंगान से उनकी मां ने बतया कि इस सबके बाद मुझे अपनी बेटी की शादी की चिंता सता रही है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस कंगना ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

मां ने भावुक होकर कही बोली ये बात

मां ने भावुक होकर कही बोली ये बात

कंगना रनौत ने अपनी मां के साथ फोटो साक्षा करते हुए में लिखा- कल रात माता जी को उत्सुकता से फ़ोन करके पूछा कैसा लगा इंटर्व्यू,तो वो रो पड़ी, कहने लगी मैं तुम्हारी शादी के लिए उपवास करती हूँ तुम दुनिया भर में अपने साथ हुए गंदे हादसों को बताती ही रहती हो।अब फ़ोन पे फ़ोन आ रहे हैं लगता है उनका रोने का नहीं रुलाने का इरादा है, क्या किया जाए? कंगान रनौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी मां के साथ तस्वीर साझा की है।

बॉलीवुड के बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे कर रही हैं कंगना

बॉलीवुड के बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे कर रही हैं कंगना

सोशल मीडिया पर एक्‍ट्रेस कंगना का मां के साथ लिखा ट्वीट जमकर वायरल हो गया है। दो दिन पहले लिखे इस संदेश पर कंगना के फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कंगना सुशांत की मौत के बाद से बॉलीवुड के बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे कर रही हैं। इतना ही नहीं ड्रग एंगल सामने आने के बाद कंगना रनौत ने ट्वीट कर फिर बॉलीवुड के एक तबके पर निशाना साधा है। कंगना ने पिछले दिनों लिखा था - अगर बॉलीवुड में नॉरकोटिक्स टेस्ट हो गया तो कई सारे सितारे जेल में होंगे।

कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान- बॉलीवुड सितारों का हुआ नारकोटिक टेस्ट तो कई A लिस्टर पहुंच जाएंगे जेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+