कंगना के मुंबई दफ्तर में BMC ने चलाया बुलडोजर, हाईकोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री
मुंबई। शिवसेना और मुंबई पुलिस पर बयानबाजी करना अभिनेत्री कंगना रनौत को भारी पड़ गया है, बुधवार को बीएमसी ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के ऑफिस में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए बीएमसी की टीम जेसीबी और मजदूरों को लेकर पहुंच गई है।
Recommended Video

BMC के खिलाफ कंगना पहुंचीं HC
कंगना ने भी कार्रवाई की फोटो ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है तो वहीं बीएमसी की इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दायर की है, कंगना की ओर से रिजवान सिद्दीकी ने अर्जी दाखिल की, जिस पर जस्टिस एस कथावाला थोड़ी देर में सुनवाई करेंगे।

'याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम'
बीएमसी की हरकत पर अभिनेत्री ने Tweet करते हुए लिखा है कि वो हार नहीं मानने वाली हैं, कोई चाहे कुछ भी कर ले, इसके साथ ही कंगना रनौत ने अपने ऑफिस की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि 'मणिकर्णिका फिल्म्ज' में पहली फिल्म 'अयोध्या' की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम।

कंगना ने लिखा-' पाकिस्तान'
यही नहीं कंगना ने अपने POK वाले बयान को सही बताते हुए कहा कि मैं कभी भी गलत नहीं थी। मेरे दुश्मनों ने ये बार-बार साबित किया है। यही कारण है कि मेरी मुंबई अब पीओके है। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग लिखा कि डेथ ऑफ डेमोक्रेसी। दफ्तर के अंदर चल रही कार्रवाई की दूसरी फोटो ट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा-' पाकिस्तान'। मालूम हो कि कंगना रनौत चंडीगढ़ से मुंबई आने के लिए फ्लाइट में सवार हो गई हैं, वो करीब 2.30 बजे तक मायानगरी पहुंचेगी।

गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाती रहूंगी: कंगना
गौरतलब है कि मुंबई के लिए सवार होने से पहले पहले ट्वीट किया है कि 'मैंने फिल्म के जरिए रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को जिया है।' उन्होंने कहा कि गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाती रहूंगी। आपको बता दें कि कंगना ने कहा था कि उन्हें जान का खतरा है इसलिए उन्हें हाल ही में वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है। जिसके लिए कंगना ने ने ट्वीट करके गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा किया था।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications