1 दिन के लिए पीएम बनीं तो क्या बदलेंगी कंगना रनौत? दिया ये जवाब
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहीं कंगना ने इस दौरान कई मुद्दों पर बात की। कंगना ने कुछ सवालों के मजेदार जवाब भी दिए। कंगना ने अपने फर्स्ट रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए बताया कि उनका पहला रिलेशनशिप 17-18 साल की उम्र में हुआ था। इस दौरान कंगना से सवाल किया गया कि अगर वे एक दिन सुबह पीएम मोदी बनकर उठीं तो पहली चीज वह क्या करेंगी? जानिए, कंगना ने क्या जवाब दिया।

कंगना रनौत ने जानिए क्या कहा..
कंगना ने इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास अपील की। कंगना रनौत ने कहा, 'मेरा एक छोटा सा, मामूली सा काम है, मुझे माफ कर दो कि मैं पर्सनल फेवर मांग रही हूं।' कंगना ने कहा, 'चंडीगढ़ से मनाली की ड्राइव काफी लंबी हैं, वहां कोई अच्छा सा एयरपोर्ट नहीं है। अगर मैं देश की प्रधानमंत्री बनी तो कहूंगी कि यहां कुल्लू में अच्छा सा एयरपोर्ट बनवाया जाए।' कंगना से जब पूछा गया कि सलमान बनीं तो एक दिन के लिए क्या बदलेंगी?

कंगना अगर सलमान बनीं तो क्या करेंगी?
इसका जवाब देते कंगना ने कहा, 'मैं मीडिया वालों के कान खींचूंगी', जब इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि सलमान कुछ भी करते हैं तो ओके होता है लेकिन मैं करूं तो... इंडिया टुडे के माइंड रॉक्स कार्यक्रम में कंगना से रैपिड फायर राउंड में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में से एक अच्छा एक्टर चुनने को कहा गया। इस सवाल का जवाब कंगना ने काफी घुमा-फिराकर दिया। कंगना ने दोनों को ही शानदार एक्टर बताया।

'सबको टीचर से ही क्यों प्यार होता है?'
कंगना ने बेस्ट एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह को चुना। कंगना ने बताया कि उन्हें पहली बार उनके टीचर से प्यार हुआ था। कंगना ने हंसते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग रिलेट करेंगे कि पहला प्यार तो शायद टीचर से ही होता है ना।' कंगना से फिर पूछा गया कि सबको टीचर से ही क्यों प्यार होता है? इस सवाल पर कंगना ने कहा, 'जब आप जवान होते हैं तो आपका जो दिल है वो टीचर के लिए धड़कता है, क्योंकि वो आपके सामने होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications