तापसी पन्नू-अनुराग कश्यप के घर आईटी छापे के बाद कंगना रनौत ने कहा-...चोर चोर मौसेरे भाई

मुंबई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेसतापसी पन्नू और बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर आयकर विभाग का शिकंजा कस चुका है। बुधवार को आईटी की छापामारी आज दूसरे दिन भी जारी है। तापसी और अनुराग के अलावा अन्‍य कई बॉलीवुड हस्तियां आयकर विभाग के रडार पर है। तापसी और अनुराग कश्‍यप और अन्‍य फिल्‍मी हस्तियों के खिलाफ आईटी की कार्रवााई होने के बाद एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना ने अनुराग और तापसी का नाम लिए बिना साधा निशाना

कंगना ने अनुराग और तापसी का नाम लिए बिना साधा निशाना

कंगना रनौत जो कि सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। कंगना रनौत की तापसी और अनुराग कश्‍यप से हमेशा छत्‍तीस का आंकड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके बीच जुबानी जंग चलती रहती है। वहीं आईटी की कार्रवाई के बाद कंगना ने तापसी और अनुराग का नाम लिए बिना निशाना साधा है।

कंगना रनौत ने किया ये ट्वीट

कंगना रनौत ने किया ये ट्वीट

कंगना रनौत ने गुरुवार को आईटी विभाग की मुंबई में बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ छापेमारी की एक विज्ञप्ति शेयर करते हुए पोस्‍ट लिखा है जिसमें कंगना ने लिखा- जो चोर होते हैं वो सिर्फ़ चोर होते हैं, जो मातृभूमि को बेचकर उसके टुकड़े करना चाहते हैं वो सिर्फ़ ग़द्दार होते हैं, और जो ग़द्दारों का साथ देते हैं वो भी चोर होते हैं... क्‍योकि चोर चोर मौसेरे भाई होते हैं और जिससे चोरों को डर लगता है वो साधारण मानव नहीं नरेंद्र मोदी होता है।

11 घंटे आईटी अधिकारियों ने की पूछताछ

11 घंटे आईटी अधिकारियों ने की पूछताछ

गौरतलब है कि बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की मुश्किलें बढ़ चुकी है। बुधवार को आइटी विभाग की टीम ने दोनों के घर और ऑफिस में रेड की।आईटी विभाग के अधिकारियों ने दोनों से करीब 11 घंटे पूछताछ भी की। आईटी के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ के बाद अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम फिल्म्स में बड़ी गड़बड़ी और हेरफेरी के सबूत पाए हैं। इसके साथ ही कंपनी की इनकम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना में कम मिली।

कार रेसर से पॉर्न स्टार बनी Renee Gracie की तस्वीरें उड़ा देंगी होशhttps://hindi.oneindia.com/photos/renee-gracie-posing-as-a-car-racer-to-porn-star-59873.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+