इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया के खिलाफ कंगना रनौत ने छेड़ी कानूनी लड़ाई, भेजा नोटिस

नई दिल्ली। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड एंड प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने गिल्ड को कानूनी नोटिस भेज दिया है। इस नोटिस के जरिए कंगना ने आरोप लगाया है कि गिल्ड गलत, अनैतिक, गैरकानूनी तरीके से पत्रकार जस्टिन राव का समर्थन कर रहा है जोकि गैर पेशेवर और गैर कानूनी तरह के काम में लिप्त हैं। दरअसल फिल्म जजमेंटल है के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत की पीटीआई के पत्रकार से बहस हो गई थी, जिसके बाद गिल्ड ने उनका बहिष्कार करने का ऐलान किया था। हालांकि इस पूरे मामले में फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने खेद जताते हुए माफी मांगी थी।

kangana ranaut

इससे पहले कंगना ने उस पत्रकार के खिलाफ अपने वकील की मदद से मानहानि का नोटिस जारी किया। इस नोटिस में कहा गया कि कुछ ऐसे पत्रकार है जो जर्नलिस्टिक नॉर्म्स तोड़ रहे हैं और क्रिमिनल एक्टिविटी कर रहे हैं। कंगना के वकील ने आरोप लगाया कि कुछ पत्रकार खुलेआम उनकी क्लाइंट को परेशान कर रहे हैं और उनकी मानहानि कर रहे हैं। साथ ही कहा गया कि दुर्भाग्य से इस तरह के पत्रकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल लोगों की छवि खराब करने के लिए कर रहे हैं।

इस नोटिस में ये भी दावा किया गया कि एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड ऑफ इंडिया एक अनरजिस्टर्ड फोरम है। बता दें कि कंगना ने भी अपने वीडियो में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड ऑफ इंडिया पर सवाल उठाए थे। बता दें कि एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने पत्रकार से बहस के बाद कंगना रनौत और फिल्म के निर्माताओं को पत्रकार से माफी मांगने को कहा था। साथ ही कहा था कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो वे 'जजमेंटल है क्या' के मीडिया इवेंट्स को कवर नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+