शेहला रशीद के पिता के खुलासे पर कंगना रनौत ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'मैं तो पैदाइशी मूर्ख हूं...'
शेहला रशीद के पिता के खुलासे पर पर कंगना रनौत ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'मैं तो पैदाइशी मूर्ख हूं...'
नई दिल्ली: kangana Ranaut On shehla rashid: जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद के पिता अब्दुल रशीद शोरा ने अपनी बेटी पर देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्ता का आरोप लगाया है। अब्दुल रशीद शोरा ने अपनी बेटी पर जान से मरवाने के लिए भी धमकी देने का आरोप लगाया है। शेहला रशीद के पिता के खुलासे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत ने शेहला के पिता का वीडियो शेयर कर कहा है कि ये आपको तय करना है कि आपको जिंदगी समझदारी से जीनी है या मूर्खतापूर्ण तरीके से।
Recommended Video

कंगना रनौत बोलीं- मैं तो पैदाइशी मूर्ख हूं
कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा,'देशद्रोह से आपको पैसा, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, मित्र, सहयोग सब कुछ मिलेगा, मगर देश प्रेम से आपको दुश्मन मिलेंगे, संघर्ष मिलेगा, पूर्वजों की सभ्यता की लड़ाई विरासत में मिलेगी, आपकी जिंदगी है आपका निर्णय होना चाहिए, समझदारी की जिंदगी जीनी है या मूर्खता की? मैं तो पैदाइशी मूर्ख हूं।'

जानिए शेहला के पिता ने क्या आरोप लगाए?
शेहला रशीद के पिता अब्दुल रशीद शोरा ने सोमवार को अपनी बेटी पर देशद्रोह और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। शेहला के पिता पुलिस अधिकारी को पत्र लिखते हुए सारी बातों का खुलाया किया। शेहला के पिता ने दावा किया है कि साल 2017 में उनकी बेटी अचानक ही कश्मीर की राजनीति में आ गई थी। सबसे पहले वो नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई थी और उसके बाद जेकेपीएम में गईं। इस पार्टी को आईएएस अफसर शाह फैसल ने बनाया था।

शेहला पर 3 करोड़ लेने का पिता ने लगाया आरोप
शेहला के पिता ने दावा किया है, ''मेरी बेटी को एमएलए इंजिनियर रशीद और जुहूर वटाली ने नई पार्टी में शामिल होने के लिए मुझे तीन करोड़ रुपये देने का ऑफर किया है। जिस बात को लेकर मेरी शेहला के साथ बहस भी हुई थी। आप देखिए जैसे ही इस मामले की जांच होगी...इसमें टेरर फंडिंग का मामला सामने आएगा। ये मेरा विश्वास है।
बता दें कि टेरर फंडिंग मामले में इंजिनियर रशीद और जुहूर वटाली गिरफ्तार किए गए थे।

शेहला रशीद ने पिता के आरोपों पर क्या कहा?
शेहला रशीद ने पिता के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। शेहला ने कहा, किसी भी परिवार में ऐसा नहीं होता, जैसा मेरे पिता ने किया है। मेरे पिता ने मेरे अलावा मेरी मां और बहनों पर भी बेबुनियाद आरोप लगा दिए हैं। शेहला ने कहा, मेरे पिता एक अपमानजनक और दुष्ट इंसान हैं। हमने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है इसी वजह से उन्होंने मेरे खिलाफ ये बेबुनियाद बातें बोली हैं।












Click it and Unblock the Notifications