विवादों के बाद कंगना 'थलाइवी' में बिजी, जयललिता के रोल में छाईं, यूजर बोले- 'देशभक्तों को आपकी फिल्म का इंतजार'

विवादों के बाद कंगना 'थलाइवी' में बिजी, जयललिता के रोल में छाईं, यूजर बोले- 'देशभक्तों को आपकी फिल्म का इंतजार'

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेल कंगना रनौत (Kangana Ranau) तमाम विवादों के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' (Thalaivi Film) की शूटिंग में बिजी हैं। 'थलाइवी' फिल्म भारत की दिग्गज महिला नेता जे जयललिता (J.Jayalalithaa) के ऊपर बन रही है। कंगना रनौत ने 'थलाइवी' फिल्म के सेट से अपनी शूटिंग और नये लुक की फोटो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इन तस्वीरों में कंगना रनौत बिल्कुल जयललिता जैसी दिख रही हैं। (Kangana Ranaut Thalaivi Look Jayalalithaa) कंगना रनौत 'थलाइवी' फिल्म में काम करने को लेकर काफी चर्चा में हैं।

Recommended Video

    Thalaivi: Kangna Ranout का ये New Look Social Media में हुआ वायरल | वनइंडिया हिंदी
    Kangana Ranaut

    कंगना ने जारी किया Thalaivi Film से नया लुक

    कंगना रनौत ने रविवार (11 अक्टूबर) को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'थलाइवी' फिल्म से अपने नये लुक को जारी किया है। कंगना ने अपनी ब्लैक एंड वाइट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह तमिलनाडु कि दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता जैसी बहुत हद तक दिख रही हैं। कंगना ने ट्विटर पर तीन फोटो शेयर किए हैं। एक फोटो में कंगना साड़ी में जयललिता के रोल में हंसते हुए दिख रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में कंगना पार्लियामेंट सेशन में मास्क लगाए दिख रही हैं। इसके साथ ही कंगना रनौत ने तीसरी फोटो जयललिता की शेयर की है।

    Kangana Ranaut

    कंगना रनौत ने ट्वीट कर क्या लिखा

    तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, जया मां के आशीर्वाद से हमने थलाइवी का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है। हालांकि कोरोना के बाद कई चीजें बदल गई हैं लेकिन एक्शन के बीच में और कट के पहले कुछ नहीं बदला है।

    बता दें कि कंगना सोशल मीडिया ज्वाइन करने के बाद से ही काफी एक्टिव हैं। वह अपनी फिल्मों से जुड़ी हर अपडेट अपने फैन्स के साथ लगातार साझा करती हैं। 'थलाइवी' की टीम लॉकडाउन के बाद शूटिंग में लगी हुई है।

    Kangana Ranaut

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कंगना का 'थलाइवी' लुक

    कंगना रनौत का साड़ी वाला 'थलाइवी' लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कंगना के ट्वीट के नीचे कई यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, कंगना आपकी अभिनय क्षमता और कार्यशैली गजब की है। तो वहीं कुछ यूजर ने लिखा, अपने फिल्मी करियर को दांव पर लगाकर आपने जिस तरीके से बॉलीवुड के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की वो काबिले तारीफ है।

    एक यूजर ने लिखा है, आपके फिल्म का इंतजार है हम देशभक्तों को। कुछ यूजर का कहना है कि कंगना ने जो किया है, वो बॉलीवुड के बड़े से बड़े स्थापित कलाकार भी इतना साहस नहीं कर सकते।

    'थलाइवी' फिल्म को ए.एल, विजय ने डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अरविंद स्वामी भी दिखाई देंगे। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म जयललिता के एक्टिंग से लेकर राजनीति सफर तक की कहानी दिखाई जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+