कंगना रनौत के Tweet से लोग कन्फ्यूज, क्या राजनीति में आने वाली हैं बॉलीवुड क्वीन?

Kangana ranaut Joins Politics, What is Truth?: मुंबई की तुलना POK से करके शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोली अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले काफी वक्त से सोशल मीडिया पर एक्टिव है। ज्वलंत मु्द्गों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली कंगना का हर ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है लेकिन इस वक्त उनके जिस ट्वीट की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है उसकी वजह है उनकी कुछ अनकही बात। दरअसल कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है कि एक दिन बीता और एक और केस लग गया, कुछ ऐसी राजनीतिक पार्टियां हैं जो कि मुझमें मंत्री समझ के निवेश कर रही हैं।

क्या राजनीति में आने वाली हैं कंगना?

क्या राजनीति में आने वाली हैं कंगना?

एक नेता की तरह हर रोज में मुझे घेर लिया जाता है, कानूनी लड़ाइयां और विरोध होते हैं, ये सब तब हो रहा है जब मुझे किसी राजनेता का समर्थन नहीं है। सिनेमा ही मेरा एकलौता प्यार है पर शायद..'। शायद के बाद कंगना ने अपना ट्वीट अधूरा छोड़ दिया है, जिसकी वजह से लोगों को लगने लगा कि शायद अब कंगना ने राजनीति में आने का मन बना लिया है। लोग उनसे सीधे सवाल कर रहे हैं कि क्या वो Politics में आने वाली हैं और कौन सी पार्टी ज्वाइन कर रही हैं।

शशि थरूर से भिड़ गई थीं कंगना

शशि थरूर से भिड़ गई थीं कंगना

मालूम हो कि दो दिन पहले ही कंगना और कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर के बीच ट्विटर पर काफी भिड़ंत हुई थी। दरअसल अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने एक ट्वीट किया था, जिसमें गृहणियों के वेतन की बात की थी। उन्होंने कहा था कि गृहणियां दिनभर काम करती हैं ऐसे में उन्हें भी इसके बदले में कुछ मिलना चाहिए, जिस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और Twitter मास्टर कहे जाने वाले शशि थरूर ने सहमति जताई लेकिन कंगना ने शशि थरूर के ट्वीट पर अपना रिएक्शन दे दिया था।

'हिंदुस्तान की हर महिला आप जितनी शक्तिशाली बने'

'हिंदुस्तान की हर महिला आप जितनी शक्तिशाली बने'

कंगना ने कहा कि हर चीज का पैसों से आंकलन करना गलत है, महिलाओं को पैसा नहीं प्यार और सम्मान चाहिए, जिस पर शशि थरूर ने कहा था कि मैं आपकी बात से सहमत हूं, गृहणियों की जिंदगी में कई चीजें होती हैं, जिन्हें कीमत में नहीं आंका जा सकता लेकिन ये मुद्दा उन चीजों को लेकर नहीं है, हम चाहते हैं कि हर महिला को कुछ ना कुछ वेतन तो मिलना ही चाहिए, उनके काम को पहचान मिलनी चाहिए और मैं चाहूंगा कि हिंदुस्तान की हर महिला आप जितनी शक्तिशाली और मुखर बने।

पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के बॉयोपिक में व्यस्त हैं कंगना

पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के बॉयोपिक में व्यस्त हैं कंगना

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर बन रही फिल्म 'थलाइवी' में व्यस्त हैं। तमिलनाडु 'क्वीन' से विख्यात जयललिता का रोल निभाने के लिए कंगना ने रात-दिन एक कर दिया है, फिल्म के पोस्टर ने लोगों के दिलों में इस फिल्म के प्रति उत्सुकता जगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+