कंगना को बीजेपी का कोई नेता भाव तक नहीं देता, वो देख रही हैं MP बनने का सपना: केआरके
मुंबई, 17 मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में बयान देती रहती है। इसे लेकर कई बाद उन्हें ट्रोल होना पड़ता है। हाल ही में उन्होंने गंगा में बहती लाशों को नाइजीरियन बता दिया था। इसे लेकर अबतक सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान (KRK) ने कंगना पर निशाना साधा है। केआरके ने कहा है कि कंगना बीजेपी के लिए ऐसी बात कहकर पार्टी का नुकसान ही कर रही हैं।

कंगना को बीजेपी में कोई भाव नहीं देता
केआरके ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी का कोई भी नेता कंगना को लेकर कुछ नहीं बोलता। सबने उनका बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि कंगना को बीजेपी में कोई भाव नहीं देता क्योंकि अनजाने में वो बीजेपी को बर्बाद कर रही हैं।
सांसद बनने की बेताबी में ये सब कर रही हैं कंगना
केआरके ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि कंगना सांसद बनने के लिए बेताब हैं क्योंकि वो जानती है कि बॉलीवुड में उनका करियर अब 100 फीसदी समाप्त हो चुका है। केआरके के इस ट्विट पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा है कि बेवकूफ दोस्त से अच्छा चालाक दुश्मन होता है। वहीं एक यूजर ने कहा है कि कंगना बीजेपी की स्टार प्रचारक हैं और एक न एक दिन सांसद बन ही जाएंगी।

गंगा में बहती लाशों को नाइजीरियन बताया था कंगना ने
हाल ही में बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में शवों को बहते देखा गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ विचलित कर देने वाली तस्वीरें सामने आईं, जिनमें गंगा में बहते हुए शवों के ऊपर चील-कौवे मंडरा रहे हैं। इन तस्वीरों की जब जांच हुई तो पाया गया कि ये तस्वीरें उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की हैं और ये साल 2015 की हैं। वहीं, अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर इन तस्वीरों के बारे में कहा कि ये तस्वीरें नाइजीरिया की हैं।












Click it and Unblock the Notifications