संजय राउत ने कंगना को दी गाली, एक्ट्रेस ने वीडियो साझा कर जमकर लगाई फटकार, कहा आप जैसे लोग..
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने शिवसेना के नेता संजय राउत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल संजय राउत ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते समय कंगना के लिए अपशब्द का प्रयोग करते हैं। संजय राउत ने कंगना रनौत को 'हरामखोर' कहा था, जिसके जिसके बाद कंगना ने एक वीडियो साझा करके संजय राउत पर तीखा हमला बोला है। कंगना ने कहा, संजय जी मुझे अभिव्यक्ति की पूरी आज़ादी है, मुझे अपने देश में कहीं भी जाने की आज़ादी है,मैं आज़ाद हूँ । आपके लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि 9 सितंबर को जब मैं मुंबई आऊंगी तो मेरा जबड़ा तोड़ देंगे, मैं आ रही हूं, 9 सितंबर को जय हिंद ,जय महाराष्ट्र।

आप जैसे लोगों की मानसिकता महिला अपराध के लिए जिम्मेदार
कंगना ने कहा, संजय राउत जी आपने मुझे कहा कि मैं एक हरामखोर लड़की हूं, आप एक सरकारी मुलाजिम हैं, मंत्री हैं, आप जानते ही होंगे कि इस देश में हर घंटे, हर दिन कितनी लड़कियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है, शोषण किया जा रहा है, उनकी बॉडी काटकर उसपर एसिड डाला जा रहा है, आपको पता है कि इसका जिम्मेदार कौन है, इसका जिम्मेदार यह मानसिकता है जिसका भोडा प्रदर्शन आपने किया है। जब आमिर खान ने कहा कि मुझे देश में डर लगता है तो उन्हें किसी ने कुछ नहीं कहा, नसीरुद्दीन शाह ने कुछ कहा तो उन्हें किसी ने हरामखोर नहीं किया। संजय जी मैं आपकी निंदा करती हूं, आप महाराष्ट्र नहीं हैं, इस देश की मिट्टी के लिए, इसकी अस्मिता के लिए बहुत लोगों ने अपनी जान दी है, हम भी देंगे।
Recommended Video

चर्चा में कंगना
बता दें कि कंगना रनौत जिस तरह से सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को सुशांत मामले में कटघरे में खड़ा कर रही हैं, उसके बाद से लगातार वह सुर्खियों में हैं। हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत ने उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और उन्हें गाली तक डे डाली थी। मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से करने के बाद मुंबई में उनकी मुश्किलें बढ़ चुकी है। शनिवार को मुंबई में कंगना रनौत के इस विवादित बयान के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरु हो गया है। वहीं मुंबई में कंगना के पोस्टर पर चप्पलों से पिटाई की गई। कंगना के समर्थन में अब हरियाणा के मंत्री अनिल विज भी आ गए हैं।

मिले सुरक्षा
अनिल बिज ने कहा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को "स्वतंत्र रूप से खुलासे करने की अनुमति दी जानी चाहिए" और उन्हें "पुलिस सुरक्षा दी जानी चाहिए"। बता दें ये टिप्पणी अनिल विज ने कंगना की मुंबई पुलिस पर विवादस्पद टिप्पणी के बाद मचे बवाल के बाद की। बता दें अभिनेत्री कंगना रनौत हरियाणा की रहने वाली हैं। यहीं कारण है कि हरियाणा के मंत्री विज ने कंगना की सुरक्षा की मांग की है।

कंगना को धमकी
इससे पहले कंगना रनौत को को शिवसेना विधायक संजय रनौत ने धमकी दी थी कि वह मुंबई ना आएं, इसके बाद कंगना ने चुनौती देते हुए कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं, मुंबई किसी के बाप की नहीं है। कंगना रनौत ने ट्वीट किया कि उन्हें 'फिल्म माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस का डर है। इसके बाद से शिवसेना नेता संजय राउत और कंगना रनौत के बीच तीखी तकरार हुई।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications