'महिलाएं सिर्फ सेक्स के लिए नहीं होती', रावण दहन पर सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाए सवाल, कंगना ने दिया जबरदस्त जवाब
Kangana Ranaut Subramanian Swamy: एक्ट्रेस कंगना रनौत दशहरा पर रावण दहन किए जाने को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। 50 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था कि किसी महिला ने रावण के पुतले का दहन किया है। कंगना ने दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश राम लीला में रावण दहन किया था। कंगना रनौत द्वारा रावण दहन किए जाने को लेकर राजनेता और राज्यसभा के पूर्व सासंद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रतिक्रिया दी है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना रनौत की बिकिनी में एक पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर कहा कि, कंगना से रावण दहन कराना, मर्यादा पुरूषोत्तम के प्रति अशोभनीय है। कंगना रनौत ने भी सुब्रमण्यम स्वामी को करारा जवाब दिया है।

कंगना रनौत पर सुब्रमण्यम स्वामी का तंज
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर लिखा, 'SPG गपशप के मुताबिक, वह (कंगना रनौत) एक "फ़्रिक्वंट फ्लायर" है। SPG को गॉसिप क्यों करनी चाहिए? क्योंकि संगठन पर काम का बोझ ज्यादा है। उन्हें (कंगना रनौत) रामलीला के अंतिम दिन मुख्य अतिथि बनाया जाना संगठन का आचरण मर्यादा पुरूषोत्तम के प्रति अशोभनीय है।'
कंगना रनौत ने दिया सुब्रमण्यम स्वामी को करारा जवाब
कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए जवाब दिया, ''एक स्विमसूट तस्वीर और घिनौनी नैरेटिव के साथ आप सुझाव दे रहे हैं कि राजनीति में अपनी जगह बनाने के लिए मेरे पास अपने शरीर के अलावा और कुछ नहीं हूं, हाहा मैं एक कलाकार हूं, यकीनन हिंदी फिल्मों की सर्वकालिक महानतम कलाकार, एक लेखक, निर्देशक, निर्माता, क्रांतिकारी दक्षिणपंथी प्रभावशाली व्यक्ति हूं। अगर मेरी जगह पर कोई युवा पुरुष होता जो संभवत, एक महान भविष्य का नेता हो सकता था और मार्गदर्शन का पात्र होता, तो क्या आप फिर भी यही कहते कि वह शायद राजनीति में अपना रास्ता पाने के लिए अपना शरीर बेच रहा है?''
'महिलाएं सिर्फ सेक्स के लिए नहीं होती...'
कंगना रनौत ने आगे लिखा, ''गहरी जड़ें जमा चुकी लैंगिकता और महिला शरीर के प्रति सुप्त वासना आपको एक विकृत सोच वाला व्यक्ति की बनाती है। महिलाएं सिर्फ सेक्स के लिए नहीं होती हैं, उनके पास अन्य अंग भी होते हैं जैसे मस्तिष्क, हृदय, हाथ, पैर और बाकी सब कुछ जो एक पुरुष के पास होता है या एक महान नेता बनने के लिए होता है। तो श्री सुब्रमण्यन क्यों नहीं?''
पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी उठा चुके हैं कंगना रनौत पर सवाल
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना रनौत पर सवाए उठाए हो। इससे पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना रनौत को मिली एसपीजी सिक्योरिटी पर सवाल उठाया था। जिसका जवाब देते हुए कगंना रनौत ने कहा था कि उनकी जान को खतरा है, इसलिए उन्होंने सिक्योरिटी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications