कोलकाता रेप-मर्डर केस पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, CBI जांच की मांग की

Kangana Ranaut on kolkata case, कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या मामले में बवाल मचा हुआ है। बंगाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस मामले में विपक्ष लगातार ममता सरकार पर निशाना साध रहा है। बंगाल बीजेपी यूनिट इस मामले में आज धरना प्रदर्शन कर रही है।

अब इस मामले पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ न्याय की मांग की है।। अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने इस घटना को 'भयावह' बताया और कहा कि सीबीआई इस मामले को अपने हाथ में ले। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि हमलावर को सजा मिलेगी।

Kangana Ranaut expressed anger over Kolkata rape-murder case demanded CBI investigation

कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या भयानक और भयावह है। शुक्रवार की सुबह सेमिनार हॉल के अंदर महिला पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का अर्ध-नग्न शव मिला। उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी और उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण का संकेत मिला है।

बीजेपी सांसद ने आगे इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि, मुझे उम्मीद है कि मामले की पूरी जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया जाएगा और हमलावर को कड़ी सजा दी जाएगी। #कोलकाता ।

कंगना की पोस्ट के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि अगर कोलकाता पुलिस इस सप्ताह तक मामले को सुलझाने में विफल रहती है तो राज्य इस मामले को सीबीआई को सौंप देगा। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की हैं। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर की हत्या का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देश भर में डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।

ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, "हम मामले को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि अस्पताल के अंदर इस तरह की घटना कैसे हो गई। पुलिस इस केस को सबसे ज्यादा महत्व दे रही है। बता दें कि, कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शुक्रवार की सुबह सेमिनार हॉल के अंदर एक पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का अर्ध-नग्न शव मिला। उसकी बेरहमी से हत्या की गई, और उसके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि हत्या से पहले ट्रेनी लेडी डॉक्टर का रेप किया गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+