किसान आंदोलन:तापसी पन्नू के ट्वीट पर भड़कीं कंगना, बोलीं- B ग्रेड लोगों की B ग्रेड सोच, तेरी मां को गाली दूं..

किसान आंदोलन: तापसी पन्नू के ट्वीट पर भड़कीं कंगना, बोलीं- 'B ग्रेड लोगों की B ग्रेड सोच, तेरी मां को गाली दूं...'

Farmers Protest: kangana Ranaut On Taapsee Pannu: किसान आंदोलन को दुनियाभर के कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज का सपोर्ट मिल रहा है। अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना, मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग जैसे इंटरनेशनल सिलेब्स के ट्वीट किए जाने के बाद ये मुद्दा गर्मा गया है। बॉलीवुड कलाकारों से लेकर क्रिकेटरों तक ने विदेशी हस्तियों को ट्वीट कर जवाब दिया है। इसी के तहत बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और कंगना रनौत में ट्विटर वार छिड़ गई है। तापसी पन्नू ने अपने ट्वीट में बिना नाम लिए कंगना रनौत को 'प्रोपेगैंडा टीचर' बताया है। जिसके जवाब में कंगना रनौत ने ट्वीट कर तापसी पन्नू को B ग्रेड सेलेब्स कहा है।

दूसरों के लिए 'प्रोपेगैंडा टीचर ना बनें- तापसी पन्नू

दूसरों के लिए 'प्रोपेगैंडा टीचर ना बनें- तापसी पन्नू

तापसी पन्नू ने ट्वीट कर लिखा, ''अगर किसी के एक ट्वीट से आपकी एकता को धक्का लगता है, अगर एक जोक से आपके विश्वास या एक शो से आपकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचती है तो आप ही हैं जिसे अपने वैल्यू सिस्टम को मजबूत बनाना है न कि दूसरों के लिए 'प्रोपेगैंडा टीचर' बन जाएं।''

Recommended Video

    Farmesr Protest:Rihanna के ट्वीट पर Bollywood Stars का रिएक्शन,जानें किसने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी
    कंगना ने तापसी को दिया जवाब

    कंगना ने तापसी को दिया जवाब

    तापसी पन्नू के इस ट्वीट के बाद कंगना रनौत ने एक्ट्रेस को टैग करते हुए लिखा, ''B ग्रेड लोगों की B ग्रेड सोच, अपनी मातृभूमि और परिवार के विश्वास के लिए एक शख्स को हमेशा खड़ा होना चाहिए, यही कर्म है यही धर्म भी है...फ्री फंड का सिर्फ खाने वाले मत बनो...इस का बोझ...इसीलिए मैं इन्हें B ग्रेड बुलाती हूं...इन मुफ्तखोरों पर ध्यान मत दीजिए।'

    'तभी तो तेरे जैसे दूसरों की रोटियों पे पलने वाले पालतू होते हैं...'

    'तभी तो तेरे जैसे दूसरों की रोटियों पे पलने वाले पालतू होते हैं...'

    एक अन्य ट्वीट में कंगना ने लिखा, '' तेरी मां को गाली दूं...क्या इससे आपके विश्वास को चोट नहीं पहुंचेगी? नेशनल प्लेटफार्म पर उसका अपमान करूं। मुझे पता है कि तुम तुम अपनी प्यार को मजबूत करोगी और कुछ भी नहीं करोगी। तभी तो तेरे जैसे दूसरों की रोटियों पे पलने वाले पालतू होते हैं...कभी कुछ और नहीं बन पाते। चुप कर अब।''

    #IndiaTogether: विदेशी हस्तियों के ट्वीट का भारतीय सेलेब्स ने दिया जवाब

    #IndiaTogether: विदेशी हस्तियों के ट्वीट का भारतीय सेलेब्स ने दिया जवाब

    किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर भारतीय सेलेब्स भी दो गुट बंट गए हैं। एक ग्रुप जो किसान आंदोलन पर अपनी बात रखने के लिए विदेशी सिलेब्स को सही ठहरा रहे हैं। तो वहीं एक अन्य ग्रुप का कहना है कि किसान आंदोलन भारत का आंतरिक मुद्दा है और इसमें किसी विदेशी का बोलना उचित नहीं है।

    विदेशी सिलेब्स को जवाब देने के लिए ट्विटर पर हैशटैग #IndiaTogether ट्रेंड भी कराया गया। इस ट्रेंड के साथ क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली, प्रज्ञान ओझा, एक्टर अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी जैसे लोग सोशल मीडिया पर सरकार के सपोर्ट में आएं। इन लोगों ने ट्वीट कर कगा, किसान आंदोलन पर बाहरी लोगों को बोलने और आलोचना करने का कोई हक नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+