बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं काम्या पंजाबी ने शादी से पहले रखी 'माता की चौकी', तस्वीरें

नई दिल्ली। टेलीविजन अभिनेत्री काम्या पंजाबी शादी करने जा रही हैं। काम्या 10 फरवरी कोशलभ डांग से शादी करेंगी। शादी में अभी तीन दिन बाकी हैं लेकिन उनकी शादी की रस्में बीते एक हफ्ते से चल रही हैं। काम्या सोशल मीडिया पर भी ये तस्वीरें साझा कर रही हैं। बैचलर पार्टी के बाद अब उन्होंने माता की चौकी स्थापित की है। जिसकी तस्वीरें शेयर की हैं।

 विवाह के पहले की रस्में

विवाह के पहले की रस्में

काम्‍या पंजाबी का मंगलवार प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 5 फरवरी से शुरू हो गया है। काम्‍या ने इंस्‍टाग्राम पर कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। बैचलर पार्टी के बाद सेलिब्रेशन की शरुआत 'माता की चौकी' से हुई है। इस दौरान काम्‍या रानी पिंक कलर की साड़ी में दिखीं। इससे पहले 1 फरवरी को काम्‍या की गर्ल ब्रिगेड ने उनके लिए एक बैचलर पार्टी दी थी। इसकी तस्वीरें भी इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीरें भी खूब देखी गईं।

 ब्वॉयफ्रेंड ने किया था प्रपोज

ब्वॉयफ्रेंड ने किया था प्रपोज

काम्‍या दिल्‍ली के शलभ डांग से 10 फरवरी शादी कर रही हैं। दोनों काफी समय से रिलेशन में हैं। काम्‍या ने हाल ही में बताया कि शलभ बहुत केयरिंग हैं। वह मुझे समझते हैं और हमारे बीच कुछ मुलाकातों में ही एक बॉन्‍डिंग बन गई थी। शलभ ने ही उन्‍हें शादी के लिए प्रपोज किया।

कुछ समय पहले ही काम्‍या ने अपने मंगेतर के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी थी, पहली बार शलभ से मेरी बात फोन पर हुई थी। मुझे कुछ दवाइयों को लेकर सलाह की जरूरत थी। मेरे किसी दोस्‍त में मुझे शलभ का नंबर दिया था। शलभ ने बात आगे बढ़ाई और धीरे-धीरे दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई।

बिग बॉस में दिख चुकी हैं काम्या

बिग बॉस में दिख चुकी हैं काम्या

काम्या टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं। इन दिनों काम्‍या टीवी शो 'शक्‍त‍ि' में प्रीतो की भूमिका निभा रही हैं। जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। काम्या बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। काम्या दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। काम्या ने 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया था। काम्या की एक बेटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+