Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kamla Mills Fire: 12 दिन से फरार चल रहे 1अबव के दोनों मालिक गिरफ्तार

Recommended Video

    Kamla Mills Fire: Mumbai Police arrests 1Above Pub owners । वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। तकरीबन दो हफ्ते पहले मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में आग लगने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई थी, इस घटना में दो मुख्य आरोपी 1अबव के मालिक क्रिपेश और जिगर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को पुलिस ने बुधवार को बांद्रा में गिरफ्तार कर लिया है, ये दोनों ही इस घटना के बाद से फरार थे। इन दोनों की गिरफ्तारी तब हुई जब पुलिस ने एक और होटल व्यापारी और कथित क्रिकेट बुकी विशाल कारिया को गिरफ्तार किया था। विशाल ने ही इन दोनों के बारे में जानकारी दी है, वह आरोपियों के परिवार का काफी करीबी था।

    वकील से मिलने जा रहे थे

    वकील से मिलने जा रहे थे

    ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस लॉ एंड ऑर्डर देवेन भारती ने कहा कि सांघवी बंधुओं की तलाश पुलिस कमला मिल्स घटना में काफी दिनों से कर रही थी, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों की मानें तो सांघवी बंधु को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह अपने वकील से मिलने जा रहे थे, इन लोगों को पुलिस ने एनएम जोशी मार्ग से गिरफ्तार किया है।

    देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार

    देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कारिया ने बताया कि उसने दोनों ही आरोपियों को किसी बड़े वकील से कानूनी सलाह लेने का सुझाव दिया था। इसके बाद पुलिस लगातार वकील के घर के पास दोनों ही आरोपियों पर नजर बनाए हुए थी। जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम को वकील के घर के पास हमेशा के लिए तैनात कर दिया गया। बुधवार को रात 11 से 11.30 के बीच दोनों भाई बांद्रा के लिंक रोड के पासए आए। जहां इन दोनों का इंतजार कर रही पुलिस ने इनका पीछा करना शुरू कर दिया और उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

    तीसरे आरोपी की तलाश

    तीसरे आरोपी की तलाश

    वहीं पुलिस इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद इनके तीसरे पार्टनर अभिजीत मानकर की भी तलाश कर रही है। मानकर इन दोनों के साथ नहीं मिला है, लेकिन पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही वह उसे भी गिरफ्तार कर लेगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे, हमे इस बात का भी शक है कि दोनों भाई उसके बारे में जानते हैं कि वह कहां है, उनसे पूछताछ में मनकर के बारे में जानकारी मिल सकती है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+